जानिए क्यों चर्चा में हैं शुभमन गिल की बहन? इस दिग्गज क्रिकेटर संग क्या है रिश्ता?

Shubman Gill's Sister Shahneel: टीम इंडिया के स्टार प्लेयर शुभमन गिल तो किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं।अपने खेल से लोगों का दिल जीतने वाले गिल की बहन शहनील भी कम चर्चित नहीं रहती हैं।

Shubman Gills Sister Shahneel

वो सोशल मीडिया की लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं और अक्सर उनकी तस्वीरें और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अपने भाई को चीयर करती हुईं वो कई बार स्टेडियम में भी देखी गई हैं।

'सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने गालियां दी थी'

पिछले साल आरसीबी मैचों की हार के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों उन्हें गालियां दी थी, क्योंकि वो दर्शकदीर्घा में देखी गई थीं, इस बारे में शहनील ने खुद ही पोस्ट के जरिए बताया था।

महिला आयोग ने भी दिया था रिएक्शन

मामले ने काफी तूल पकड़ा था और इस पर महिला आयोग की ओर से भी रिएक्शन आया था। फिलहाल वो इस बार फिर से अपने एक कमेंट की वजह से चर्चित हैं।

गिल की बहन ने पीयूष को कहा भईया

उन्होंने क्रिकेटर पीयूष चावला को जन्मदिन विश किया और अपनी पोस्ट में लिखा कि 'हैप्पी बर्थ डे भईया।'

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग उनके और पीयूष के बीच की बॉन्डिंग की भी बातें कर रहे हैं। पीयूष ने भी शहनील को प्यार से रिप्लाई किया है।

पीयूष और शहनील के बीच अच्छी है बॉन्डिंग

आप इस बात से अंदाज लगाया जा सकता है कि पीयूष और शहनील के बीच भाई-बहन वाला बहुत ही प्यारा रिश्ता है।

शहनील बहुत सारे क्रिकेटर्स को फॉलो करती हैं

आपको बता दें कि शहनील बहुत सारे क्रिकेटर्स को फॉलो करती हैं। वो अक्सर क्रिकेटर रिंकू सिंह की फोटो पर भी कमेंट करती हैं, कभी वो उन्हें 'हीरो' बोलती हैं तो कभी उन्हें 'स्मार्टी' बोलती हैं।

रिंकू सिंह के बीच लव एंगल को भी सर्च किया जा रहा था

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर उनके और रिंकू सिंह के बीच लव एंगल को भी सर्च किया जा रहा था, हालांकि वो सारी बातें केवल कोरी अफवाएं ही साबित हुईं।

इंस्टाग्राम पर लगभग 55 हजार फॉलोअर्स

आपको बता दें कि शहनील एक फैशन लवर हैं और उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 55 हजार फॉलोअर्स हैं। कुछ वक्त पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो शुभंमन के बारें में बातें कर रही थीं।

'शुभमन मेरा बेस्ट फ्रेंड भी है'

उन्होंने कहा था कि 'शुभमन केवल मेरा भाई ही नहीं बल्कि मेरा बेस्ट फ्रेंड भी है। हम एकदूसरे के साथ हर बात शेयर करते हैं, फिर उसने मैच के लिए बाहर जाना शुरू कर दिया और घर से दूर रहने लगा था, मेरे लिए वो थोड़ा मुश्किल वक्त था लेकिन फिर भी वो मेरा आज भी सबसे अच्छा दोस्त है।'

पीयूष चावला का जन्मदिन 24 दिसंबर को था

आपको बता दें कि यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले क्रिकेटर पीयूष चावला का जन्मदिन 24 दिसंबर को था। यश भारती अवॉर्ड से सम्‍मानित पीयूष ने 17 साल और 75 दिन की उम्र में 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था।

चार विश्वकप का हिस्सा रहे हैं पीयूष

सचिन तेंदुलकर के बाद वो टेस्ट में डेब्यू करने वाले सबसे यंग इंडियन क्रिकेटर हैं। वो अब तक चार विश्वकप ( 2006 में अंडर-19, 2007 में टी20 ,2010 टी20, 2011 वनडे वर्ल्ड कप) का हिस्सा रहे हैं, उन्होंने इंडिया के लिए 3 टेस्ट, 25 वनडे और 7 टी20 मैच खेले हैं। उन्होने अपना आखिरी इंटरनेशनल साल 2012 खेला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+