शुभमन गिल मैदान पर बने सुपरमैन, बिजली की गति से कूदकर लिया साल का बेस्ट कैच, वीडियो तेजी से वायरल

Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली है। पहली पारी में 462 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर कहर बरपाया। श्रीलंका की पहली पारी के दौरान टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के कैच ने महफ़िल लूटने का काम किया।

कप्तान शुभमन गिल के एक अद्भुत कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस ने गिल के इस कैच को किसी सुपरमैन की फील्डिंग वाला माना है। गिल ने लंबी छलांग लगाते हुए गेंद को जकड़ लिया।

Shubman Gill

कुलदीप की गेंद और गिल का चमत्कार

यह वाकया श्रीलंकाई पारी के दौरान हुआ जब कामिंदू मेंडिस 14 रन बनाकर क्रीज पर सेट होने की कोशिश कर रहे थे। भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव की एक बेहतरीन गेंद पर मेंडिस ने शॉट खेलने का प्रयास किया। गेंद हवा में गई और शॉर्ट कवर पर तैनात कप्तान शुभमन गिल ने बिना पलक झपकाए अपनी दाहिनी ओर पूरी ताकत से डाइव लगा दी।

हवा में उछलते हुए गिल ने सिर्फ एक हाथ से अविश्वसनीय कैच लपक लिया। गिल के इस अवतार को देखकर न केवल मेंडिस दंग रह गए, बल्कि मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। संजय मांजरेकर ने भी उनकी तारीफ में कसीदे पढ़े।

भारत की शानदार गेंदबाजी

पहली पारी में खेलते हुए श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। निशान फर्नान्डो मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में आउट कर दिया। वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। मानव सुथार ने भी अपना जलवा दिखाया।

सुथार ने दिनेश चाँदीमल को 4 के निजी स्कोर पर आउट कर वापस भेज दिया। उन्होंने सेट हो चुके खिलाड़ी लाहिरू उडाना को भी 27 रन पर आउट कर दिया। कुलदीप यादव और जडेजा ने एक-एक खिलाड़ी और करते हुए लंच तक श्रीलंकाई टीम के 5 विकेट 90 के स्कोर पर गिरा दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+