शुभमन गिल के माथे पर दिखा अनोखा डिवाइस, जानिए क्या करता है 'टेंपल'? कीमत भी हैरान कर देगी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में एक अलग वजह से चर्चा में आ गए। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे इस मुकाबले के दौरान गिल के माथे पर एक छोटा सा डिवाइस नजर आया। इसे देखकर क्रिकेट फैंस के मन में सवाल उठने लगा कि आखिर गिल ने यह क्या पहन रखा है और इसका इस्तेमाल किस लिए किया जाता है?

दरअसल, गिल के माथे पर नजर आया यह डिवाइस 'टेंपल' (Temple) है। यह एक खास तरह का हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग डिवाइस है, जिसे जोमैटो के सह-संस्थापक दीपिंदर गोयल से जुड़ी टीम ने तैयार किया है।

Shubman Gill Temple Devic

क्या काम करता है टेंपल डिवाइस?

आमतौर पर खिलाड़ी फिटनेस ट्रैक करने के लिए स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड का इस्तेमाल करते हैं। ये डिवाइस मुख्य रूप से हार्ट रेट, नींद और शारीरिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी देते हैं। लेकिन टेंपल इससे कुछ अलग है।

इसे माथे के किनारे कनपटी के पास लगाया जाता है। यह ऑप्टिकल सेंसर और BrainFlow तकनीक की मदद से मस्तिष्क में ब्लड फ्लो से जुड़े बदलावों को ट्रैक करने के लिए बनाया गया है।

इसका मकसद यह समझने में मदद करना है कि शारीरिक गतिविधियों, तनाव और मानसिक मेहनत के दौरान शरीर किस तरह प्रतिक्रिया करता है। इसके जरिए कॉग्निटिव लोड यानी दिमाग पर पड़ने वाले मानसिक दबाव से जुड़े संकेतों को भी समझने की कोशिश की जाती है।

इसमें Entropy नाम का एक स्कोर भी है, जो शरीर की फिजियोलॉजिकल स्थिति और उस पर पड़ने वाले दबाव से जुड़ी जानकारी देता है। हालांकि, इसे किसी बीमारी की जांच करने वाला मेडिकल डिवाइस नहीं समझना चाहिए।

पीवी सिंधु भी कर चुकी हैं इस्तेमाल

शुभमन गिल पहले भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं, जिनके माथे पर यह डिवाइस दिखाई दिया है। इससे पहले बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान इसे पहने नजर आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डिवाइस की शुरुआती कीमत करीब 85,000 रुपये रखी गई है।

गिल ने इसे किस खास उद्देश्य से इस्तेमाल किया है, इस बारे में उनकी ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस तरह एक अनोखे फिटनेस डिवाइस ने भारत और न्यूजीलैंड के पहले वनडे मुकाबले के दौरान क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+