शुभमन गिल को WTC फाइनल में केएल राहुल से पहले खिलाना चाहिए, दिनेश कार्तिक की सलाह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में केएल राहुल का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा था और बाद में उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया।

KL and Gill

Dinesh Karthik reaction on Shubman Gill: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की तरफ से स्पिनरों और बल्लेबाजों दोनों ने प्रभाव दिखाया। तीन टेस्ट मैच स्पिनरों के नाम रहे, वहीँ अहमदाबाद टेस्ट बल्लेबाजी के लिहाज से धाकड़ रहा। शुभमन गिल और विराट कोहली के शतक आये, इससे पहले नागपुर में कप्तान रोहित शर्मा ने शतक बनाया था। केएल राहुल और शुभमन गिल के बीच भविष्य में किसे खेलना चाहिए, इस पर भी बहस देखने को मिली है। भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने बड़ी बात कही है।

गिल को बतौर ओपनर खिलाना चाहिए

क्रिकबज से बातचीत करते हुए कार्तिक ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को खिलाने की बात कही। कार्तिक ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि मैं गिल को खिलाने की बात कहूँगा। इस खिलाड़ी ने फाइनल से पहले शतक जमाया है। आप महसूस कर सकते हैं कि शुभमन गिल लम्बे समय तक खेलने वाले हैं। वह लम्बी रेस का घोड़ा हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके ऊपर आप दाव लगाकर कह सकते हैं कि मैं उनको 2033 तक ओपनर के तौर पर देखता हूं।

केएल राहुल कीपर के तौर पर खेल सकते हैं

कार्तिक ने कहा कि केएल राहुल के नाम पर भी WTC फाइनल के लिए विचार किया जा सकता है, अगर वह कीपिंग करते हैं। टेस्ट क्रिकेट एक अलग गेंद का गेम होता है। मैं अपने दिमाग में यह बात जरुर रखूंगा कि राहुल भी हैं। अगर वह कीपिंग करते हैं, तो काफी उपयोगी हो सकते हैं। भारत के पास यह एक विकल्प मौजूदा है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फ्लॉप रहे हैं केएल राहुल

उल्लेखनीय है कि केएल राहुल को अहमदाबाद में कीपिंग का अभ्यास करते हुए देखा गया था। इससे कयास लगाये जाने लगे कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में वह बतौर कीपर खेल सकते हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बतौर ओपनर खेलते हुए वह फ्लॉप हो गए और उनकी जगह गिल को खिलाया गया। शुभमन गिल ने अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में बेहतरीन सैकड़ा जड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+