इश्क है या नहीं... ? साल 2023 में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजा गया शुभमन गिल-सारा तेंदुलकर का अफेयर, जानिए सच

Shubman Gill-Sara Tendulkar: साल 2023 बस चंद दिनों का मेहमान है, लोग पलकें बिछाकर साल 2024 के आने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच दुनिया के सबसे बड़े सर्च ईंजन गूगल ने अपनी सर्चिंग लिस्ट रिलीज की है, जिसमें उसने उन लोगों का नाम बताया है, जिनके प्यार के चर्चे पूरे साल भर होते रहे लेकिन अभी तक ये क्लीयर नहीं है कि दोनों में प्यार है भी या नहीं लेकिन अफेयर की अफवाओं के बीच वो लगातार चर्चित रहे और इसी वजह से गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे गए।

Shubman Gill-Sara Tendulkar

वैसे तो इस लिस्ट में बहुत सारे बॉलीवुड सितारे हैं लेकिन इस लिस्ट में सबसे ऊपर जिन लोगों का नाम है, वो काफी चौंकाने वाला है।

गूगल पर सबसे ज्यादा खोजा गया शुभमन सारा का अफेयर!

मालूम हो कि टीम इंडिया के स्टार ओपनर शुभमन गिल और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर पूरे साल अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहे हैं और इसी कारण लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा इन्हें सर्च किया है। यही नहीं लोगों ने दोनों की अलग-अलग प्रोफाइल भी खोजी है और ये भी जानने की कोशिश की, दोनों की मुलाकात कब, कैसे और कहां हुई?

सारा और गिल रिलेशनशिप में हैं या नहीं?

ताज्जुब ये है कि सारा और गिल रिलेशनशिप में हैं या नहीं, ये भी किसी को नहीं पता है। ना तो सचिन की तरफ से और ना ही गिल की फैमिली की तरफ से इस बारे में कोई बात कही गई है लेकिन सोशल मीडिया पर जमकर लोग इन दोनों की बातें करते हैं। कुछ लोगों ने तो इसे परफेक्ट जोड़ी करार दी है तो कुछ लोगों ने गिल को लकी कहा है कि 'उसे क्रिकेट के भगवान का दामाद बनने का मौका मिल रहा है।'

सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी फेक तस्वीर

आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले सारा तेंदुलकर और शुममन गिल की एक क्लोजअप तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें दोनों साथ में दिख रहे हैं। लेकिन बाद में वो तस्वीर फेक निकली थी।

सारा अली खान को भी काफी सर्च किया गया

गूगल पर लोगों ने शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को ही नहीं खोजा बल्कि उन्होंने सारा अली खान को भी काफी सर्च किया है क्योंकि तस्वीर क्लियर ना होने के कारण कुछ लोगों को लगता है कि शुभमन गिल जिस सारा के प्रेम में गिरफ्तार हैं, वो सारा तेंदुलकर नहीं बल्कि सारा अली खान है क्योंकि कुछ दिनों पहले ये भी खबर आई थी सारा अली खान भी किसी क्रिकेटर को डेट कर रही हैं।

आने वाले साल में इस राज से पर्दा उठ जाएगा?

हालांकि बाद में ये बात भी अफवाह ही निकली। फिलहाल कन्फ्यूजन बना हुआ है, जो कि इस साल तो दूर नहीं हुआ, उम्मीद की जा रही है कि आने वाले साल 2024 में इस राज से पर्दा उठ जाएगा?

सारा और गिल के अलावा जिन जोड़ियों को इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा खोजा गया है वो लोग निम्नलिखित है...

  • शुभमन गिल-सारा तेंदुलकर
  • अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर
  • सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल
  • विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया
  • पलक तिवारी-इब्राहिम अली खान
  • मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर
  • सिद्धांत चतुर्वेदी-नव्या नवेली नंदा
  • बादशाह-हानिया ( पाक अभिनेत्री)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+