IND vs SL: रिकॉर्ड तोड़ने के बाद शमी ने किसकी और किया इशारा? शुभमन गिल ने किया बड़ा खुलासा

IND vs SL: टीम इंडिया के सीनियर पेसर मोहम्मद शमी ने गुरुवार 2 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट लेकर तहलका मचा दिया। शमी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड कप में अपना दूसरा पांच विकेट हासिल किया। भारत की घातक गेंदबाजी ने श्रीलंका को 55 के मामूली स्कोर पर समेटकर 302 रन की बड़ी जीत हासिल की।

दिलचस्प बात यह है कि शमी ने अपने पांचवें विकेट का जश्न मनाते समय गेंद अपने सिर पर रख ली, और कमेंट्री बॉक्स की ओर इशारा किया। उनका ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और लोग सोचने लगे कि आखिर उन्होंने ये इशारा किसकी ओर और क्यों किया था।

mohammed shami celebration

मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने खुलासा किया कि यह इशारा भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे के लिए था, क्योंकि उनके सिर पर बाल नहीं हैं। हालांकि, शुभमन गिल ने ये नहीं बताया कि आखिर क्यों शमी ने ऐसा किया। यहां देखिए मोहम्मद शमी के ये दिलचस्प वीडियो।

श्रीलंका के खिलाफ एक बड़ी जीत के साथ भारत ने विश्व कप में अपनी जीत का सिलसिला सात तक बढ़ा दिया। वे वर्तमान में 2.102 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में टॉप पर हैं। इस जीत के साथ रोहित शर्मा एंड कंपनी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई।

मोहम्मद शमी 2023 विश्व कप के पहले चार मैचों में भारत की प्लेइंग इलेवन में जगह पाने में असफल रहे। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के लिए लाइनअप में शामिल किए जाने के बाद से उन्होंने सराहनीय प्रदर्शन किया है। 33 वर्षीय खिलाड़ी ने अब तक केवल तीन मैचों में 6.71 की औसत से 14 विकेट लिए हैं। विशेष रूप से उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच जिताने के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े।

मोहम्मद शमी 45 विकेट के साथ प्रतिभाशाली सीमर जहीर खान को पीछे छोड़ते हुए विश्व कप में भारत के लिए अग्रणी विकेट लेने वाला गेंदबाज बन गए। इसके अलावा यह वनडे में शमी का चौथा पांच विकेट था, जो इस प्रारूप में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे अधिक है। उन्होंने प्रतियोगिता के इतिहास में सर्वाधिक पांच विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क की बराबरी की। शमी ने श्रीनाथ और हरभजन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिनके नाम तीन बार 5-विकेट हॉल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+