शुभमन गिल या केन विलियमसन, 52 ODI के बाद किसका रिकॉर्ड बेहतर? कौन है दोनों में आगे
Shubman Gill and Kane Williamson: भारतीय टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने काफी प्रभावित करने का काम किया है और अपने बल्ले से नियमित रन बनाते हुए धमाल मचाया है। शुभमन गिल ने कम समय में ही वर्ल्ड क्रिकेट में अपना नाम बना लिया है। वह इस समय चैम्पियंस ट्रॉफी में खेल रहे हैं।
चैम्पियंस ट्रॉफी में वह पहले मैच में बांग्लादेश के विरुद्ध शतक जड़ने में सफल रहे थे। इसके बाद पाक के खिलाफ वह फिफ्टी जड़ने से चूक गए थे। इस बीच भारतीय टीम का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ होना है। कीवी टीम में भी कई धाकड़ प्लेयर हैं और केन विलियमसन उनके बेस्ट खिलाड़ी हैं।

शुभमन गिल और केन विलियमसन के बीच 52 वनडे का तुलनात्मक अध्ययन काफी दिलचस्प है। गिल ने अपने करियर में अभी तक 52 एकदिवसीय खेले हैं, इस वजह से विलियमसन के भी शुरुआती 52 मैच शामिल किये गए हैं। केन विलियमसन अपने करियर में 170 एकदिवसीय मुकाबले खेल चुके हैं।
Shubman Gill के आंकड़े
शुभमन गिल ने अपने एकदिवसीय करियर में खेले गए 52 एकदिवसीय मैच में 2734 रन बनाए हैं। यहाँ गिल का औसत और स्ट्राइक रेट दोनों उल्लेखनीय हैं। स्ट्राइक रेट तो 100 से ज्यादा का है और औसत 62 से ऊपर का है। गिल के बल्ले से 8 शतकीय पारियां आई हैं और इनमें से एक दोहरा शतक भी है। इसके अलावा उन्होंने 15 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं। ये आंकड़े आने वाले समय में किसी तूफ़ान का संकेत देते हैं।
Kane Williamson की स्थिति
अब केन विलियमसन की बात करें, तो उनके शुरुआती 52 मुकाबले ज्यादा खास नहीं रहे हैं। इस दौरान केन विलियमसन ने 6 बार नाबाद रहते हुए कुल 1551 रन बनाए और उनका औसत करीबन 34 का रहा है। उन्होंने 9 अर्धशतक और 3 शतकीय पारियां खेली। नाबाद 145 रन उनका बेस्ट स्कोर है।
Shubman Gill और विलियमसन में कौन आगे
इन आंकड़ों को देखा जाए, तो गिल का पूरा तरह से डोमिनेंस है। केन विलियमसन तो कहीं नहीं टिक रहे और गिल से बुरी तरह पिछड़ रहे हैं। औसत के मामले में तो वह गिल से काफी पीछे हैं। लगभग आधा अंतर है। 52 मैचों की तुलना में तो गिल के सामने विलियमसन बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications