शुभमन गिल को लेकर द्रविड़ ने क्यों बोला इतना बड़ा झूठ? रिपोर्ट में सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई
World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के शुरुआती मैच से पहले शुभमन गिल को लेकर भारतीय टीम की चिंताएं बढ़ गई हैं। इन-फॉर्म बल्लेबाज गिल के डेंगू से पीड़ित होने की आशंका है, जिससे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार के मैच में उनका खेलना संदिग्ध हो गया है। इस बीच उनकी हेल्थ पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
दरअसल, गिल को लेकर मुख्य कोच राहुल द्रविड़ अभी भी हार नहीं मानना चाहते, क्योंकि मैच शुरू होने में अभी समय बाकी हैं। द्रविड़ ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'आज वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है और उनकी हालत बेहतर हो रही है।'

रिपोर्ट में सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई
उन्होंने कहा कि, 'वह तकनीकी रूप से पहले मैच के लिए बाहर नहीं हैं। मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है और (हम) कल के बाद फैसला लेंगे।' वहीं दूसरी ओर घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि, 'गिल ठीक नहीं हैं और वह (वर्ल्ड कप के) कम से कम पहले दो मैच खेलने की स्थिति में नहीं हैं।'
इससे पहले, बीसीसीआई ने कहा था कि वे गिल पर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। बीसीसीआई के मेडिकल अपडेट में कहा गया है, 'उनकी तबीयत खराब है, मेडिकल टीम उन पर करीब से नजर रख रही है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही बेहतर हो जाएंगे। हमें मेडिकल टीम से और अपडेट के लिए इंतजार करना होगा।'
हाल के दिनों में वनडे में भारत के सबसे शानदार बल्लेबाज गिल कथित तौर पर तेज बुखार से पीड़ित हैं और उनकी उपलब्धता पर अंतिम फैसला लेने से पहले उनका डेंगू के लिए टेस्ट किया जाएगा। बीसीसीआई सूत्र ने कहा कि, 'शुभमन को चेन्नई पहुंचने के बाद से तेज बुखार है। उनके टेस्ट किए जा रहे हैं और शुरुआती मैच में उनकी भागीदारी पर फैसला किया जाएगा।'
यदि जांच में डेंगू की पुष्टि होती है तो गिल विश्व कप के कुछ मैच नहीं खेल सकेंगे। डेंगू से उबरने में एक खिलाड़ी को फिर से मैच-फिट होने में आम तौर पर 7-10 दिन लगते हैं। हालांकि, यदि प्लेटलेट काउंट में गिरावट होती है, तो उसके ठीक होने में अधिक समय लग सकता है।
हालांकि, गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉन-स्टार्टर हो सकते हैं, लेकिन इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि अगर रिकवरी में अधिक समय लगता है तो वह अफगानिस्तान (11 अक्टूबर) और पाकिस्तान (14 अक्टूबर) के खिलाफ नहीं खेलेंगे। गिल ने हाल ही में कप्तान रोहित शर्मा के साथ एक सफल ओपनिंग स्टैंड बनाया है। अगर वह लंबे समय तक अनुपस्थित रहते हैं तो यह भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications