शुभमन गिल की फॉर्म को ICC का सलाम, मिला 'प्लेयर ऑफ द मंथ' का अवॉर्ड

ICC player of the month award- शुभमन गिल ने इस अवार्ड के लिए वोट में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और हमवतन मोहम्मद सिराज को पछाड़ दिया। जानिए उन्होंने क्या कहा है।

Shubman Gill

ICC ने जनवरी 2023 के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की घोषणा कर दी जिसे भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने जीता। गिल ने जनवरी में सफेद गेंद क्रिकेट सपनों सरीखी सफलता का लुत्फ उठाया उन्हें जनवरी के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ दिया गया जिसके वे पूरी तरह से हकदार हैं। उन्होंने एकदिवसीय प्रारूप में, श्रीलंका और न्यूजीलैंड दोनों के खिलाफ बड़ा स्कोर किया। कीवियों के खिलाफ तो टी20 में भी जबरदस्त बनाया गया।

गिल ने जनवरी में तीन शतक के साथ 567 रन बनाए। उनके असाधारण प्रदर्शन ने भारत को भी जीत दिया। हैदराबाद में श्रृंखला के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके 208 रन केवल 149 गेंदों में आए जिसने उन्हें ना केवल एकदिवसीय प्रारूप में सबसे कम उम्र का दोहरा शतक बनाया, बल्कि जिस तरह से वह स्कोर हुआ वो भी देखने लायक था।

इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ 116, और न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम एकदिवसीय मैच में 112 रन भी बनाए गए। अब गिल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जैसी बड़ी सीरीज में मौका मिलने का इंतजार कर रहे हैं। गिल ने इस अवार्ड के लिए वोट में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और हमवतन मोहम्मद सिराज को पछाड़ दिया।

WPL Auction 2023: ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर ने किया कमाल, हरमनप्रीत से भी मोटी रकम हासिल की
इस अवॉर्ड पर गिल ने कहा, "आईसीसी पैनल और दुनिया भर के क्रिकेट फैंस द्वारा आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने पर मैं रोमांचित हूं। जनवरी मेरे लिए विशेष महीना था और इस पुरस्कार को जीतना इसे और भी यादगार बना देता है। मैं इस सफलता का क्रेडिट अपने साथियों और कोचों को देता हूं जो एक खिलाड़ी के रूप में मेरा समर्थन करते आएं हैं

"आपके प्रदर्शन को पहचाना जाना हमेशा खुशी की बात है। हम अपने घर में वनडे वर्ल्ड कप जैसे बेहद महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में प्रवेश कर रहे हैं तो मैं इन पारियों से बहुत आत्मविश्वास लूंगा।"

इसके अलावा पहली बार ICC U19 महिला T20 विश्व कप में खेलनी वाली इंग्लैंड की ग्रेस स्क्रिवेंस को उनके गजब के ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड मिला और वे इसको हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+