IPL शुरू होने से पहले शुभमन गिल ने द‍िखाए सिक्स पैक एब्स, पहली बार करेंगे ऐसा काम

Shubman Gill SixPack Photo Viral: इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट मैच में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर शुभमन गिल ने टीम के लिए एक बड़ी साझेदारी निभाई। इस दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक भी जड़ा। शुभमन गिल की दमदार पारी की बदौलत ही भारत ने पांच मैचो की सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया।

आईपीएल में करेंगे कमाल

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में जलवा बिखेरते दिखाई देंगे। शुभमन गिल इस सीजन आईपीएल में नए अवतार में नजर आने वाले हैं। दरअसल, गुजरात टाइटंस की टीम में पिछले सीजन तक हार्दिक पंड्या बतौर कप्तान खेल रहे थे। लेकिन इस सीजन हार्दिक पंड्या वापस अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस लौट गए हैं।

Shubman Gill 1

गिल करेंगे गुजरात की कप्तानी

हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस जाने के बाद गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को कप्तान घोषित किया है। गिल पहली बार आईपीएल में कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। आईपीएल में शुभमन गिल का प्रदर्शन शानदार रहा है। खास तौर पर गुजरात के होम ग्राउंड यानी कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल का बल्ला खूब हल्ला मचता है। ऐसे में अब उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। इस सीजन शुभमन गिल अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन बनना चाहेंगे।

गिल ने द‍िखाए सिक्स पैक एब्स

आईपीएल शुरू होने में अभी करीब 11 दिनों का वक्त है। शुभमन गिल अभी ब्रेक पर हैं। गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह समंदर किनारे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान शुभमन गिल शर्टलेस नजर आए, इस दौरान उनके सिक्सपैक दिखाई दे रहे हैं। शुभमन गिल की तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। शुभमन गिल की तस्वीर को बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म सांवरिया से जोड़ा जा रहा है। दरअसल रणबीर कपूर की सांवरिया फिल्म में टॉवल में एक्टर का ऐसा ही रूप देखा गया था।

गुजरात के लिए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

इस सीजन शुभमन गिल गुजरात की तरफ से सबसे अहम खिलाड़ी होंगे। शुभमन गिल से टीम को काफी उम्मीदें होगी। हार्दिक पंड्या के टीम से बाहर होने के बाद गुजरात की टीम को इस सीजन किस तरह का प्रदर्शन करती है यह देखना भी दिलचस्प रहेगा। पिछले दो सीजन में गुजरात का प्रदर्शन शानदार रहा था। साल 2022 में पहली बार ही गुजरात की टीम ने आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाया था। जबकि 2023 में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। अब देखना है कि साल 2024 में गुजरात कैसा प्रदर्शन करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+