बांका नौजवान, बैटिंग में तूफान, फिदा हुईं लड़कियां, शहर में बैनर लगाकर हो रहा है हाल-ए-दिल बयां

शुभमन गिल के लिए फरियाद भरे बैनर के वायरल होते ही उमेश यादव ने भी लगे हाथ फिरकी ले ली और फोटो शेयर करते हुए कहा कि 'पूरा नागपुर बोल रहा है, शुभमन गिल अब तो देख ले।'

Shubman Gill females fan

शुभमन गिल इस समय युवाओं के दिलों की धड़कन बन गए हैं जिन्होंने अपने खेल से कट्टर क्रिकेट प्रेमी के अलावा फटाफट क्रिकेट के शौंकीनों को भी लुभा दिया है। वे युवा हैं, हैंडसम हैं और हुनरमंद भी और आज का जमाना सोशल मीडिया का है जहां पर आपकी हर उपलब्धि नोटिस की जाती है। पंजाब से ताल्लुक रखने वाले शुभमन का नाम सोशल मीडिया पर हाई प्रोफाइल लड़कियों के साथ जुड़ता रहा है। जैसे सारा तेंदुलकर और सारा अली खान। सारा तेंदुलकर के साथ तो गिल का नाम इतना जोड़ा गिया कि जब भी वे शतक लगाते हैं तो सचिन की मीम्स की बाढ़ आ जाती है। जब वे बाउंड्री पर आते हैं फैंस सारा-सारा चिल्लाने लगते हैं।

गिल का क्रेज महिला फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है

गिल का क्रेज महिला फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है

गिल का क्रेज महिला फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। लड़िकयां उनकी दीवानी होती जा रही हैं। वो एक क्रश के तौर पर उभर रहे हैं और इस 23 साल के काबिल लड़के की फिमेल फॉलोइंग बहुत तेजी से बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर एक रिएक्शन वायरल होता है तो उस तरह के ढेरों रिएक्शन की बाढ़ लग जाती है। गिल के साथ इस समय कुछ ऐसा ही हो रहा है। जब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा T20 इंटरनेशनल मैच खेला और जबरदस्त शतक लगाया तो मैच देखने आई एक युवती ने अपने हाथ में पोस्टर लिया हुआ था जो काफी वायरल हो गया।

टिंडर शुभमन से मैच करा दो

टिंडर शुभमन से मैच करा दो

इस पोस्टर पर लिखा था- 'टिंडर शुभमन से मैच करा दो।' असल में टिंडर एक सोशल प्लेटफॉर्म है जहां पर लोग आपस में कनेक्ट कर सकते हैं और एक दूसरे को डेट भी कर सकते हैं। लड़के और लड़कियों के बीच दोस्ती बढ़ाने में भी इस ऐप ने काफी चर्चाएं पाई है। लड़की उसी टिंडर से फरियाद कर रही है कि वह शुभमन गिल से उसकी मैचिंग करा दें। देखते ही देखते पोस्टर लिए ये लड़की सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और टिंडर ने भी इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए शुभ्मन गिल की लोकप्रियता को भुना दिया है।

पूरा नागपुर बोल रहा है, शुभमन गिल अब तो देख लो

टिंडर ने एक मजेदार बैनर बनाया जिसमें एक साइड में वही लड़की है और दूसरी तरफ बैनर पर लिखा हुआ है कि 'शुभमन इधर तो देख लो' और मजेदार बात यह है कि यह बैनर नागपुर में कई जगह लगाया गया है जहां 9 फरवरी को भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलना है। इस पोस्टर के वायरल होते ही भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भी लगे हाथ फिरकी ले ली और फोटो शेयर करते हुए गिल को टैग करते हुए कहा कि 'पूरा नागपुर बोल रहा है, शुभमन गिल अब तो देख ले।'

ये लोकप्रियता है दो-धारी तलवार

ये लोकप्रियता है दो-धारी तलवार

ऐसी लोकप्रियता किसी भी क्रिकेटर के लिए दो धारी तलवार होती है। गिल के सामने इस समय ऑस्ट्रेलिया सीरीज के टेस्ट मैचों की बड़ी परीक्षा बाकी है जहां वे ओपनिंग के लिए दावेदार हैं पर केएल राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी के ओपन करने के चांस ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। अगर के एल राहुल 1-2 पारियों में फेल होते हैं तो गिल की एंट्री हो सकती है। इसके अलावा टीम के एक और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के चलते गिल को मिडिल ऑर्डर में जगह मिल सकती है। इतना तय है कि गिल की स्थिति भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने की प्रतीक्षा कर रहे बाकी कई खिलाड़ियों की तुलना में काफी बेहतर है और वे कतार में सबसे आगे खड़े हैं। फिलहाल भारत की टीम नागपुर में प्रैक्टिस कर रही है जहां गिल अपनी टीम के साथियों के साथ नेट पर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। यहीं पर विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच होने जा रहा है।

Recommended Video

    Ind vs Aus: MS Dhoni कर चुके हैं ये कमाल, ऐसा करने वाले एकमात्र कप्तान | वनइंडिया हिंदी #Shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+