IND vs WI: ऐसा क्या हुआ जो Live मैच के दौरान शुभमन गिल करने लगे डांस, जमकर Viral हो रहा Video

West Indies vs India 1st Test: भारत ने डोमिनिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन का अंत शानदार प्रदर्शन के साथ किया। स्टंप्स तक भारत बिना किसी नुकसान के 80 रन बनाकर मेजबान टीम से 70 रन पीछे है। टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन पांच विकेट लेकर कमाल कर दिया, जबकि रवींद्र जड़ेजा ने तीन विकेट अपने नाम किए। इस बीच सोशल मीडिया पर शुभमन गिल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, पहले टेस्ट के पहले दिन जब वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी चल रही थी, तभी शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे शुभमन गिल डांस करते नजर आए। गिल का ये मस्ती भरा डांस 63 ओवर के बाद ब्रेक के दौरान देखने को मिला। स्टार खिलाड़ी को झूमते देख विराट कोहली भी मुस्कुराते हुए नजर आए।

shubman gill

शुभमन गिल के डांस का ये वीडियो इसलिए और खास बन गया, क्योंकि उस दौरान क्रीज पर वेस्टइंडीज के भारी भरकम क्रिकेटर रहकीम कॉर्नवाल (Rahkeem Cornwall) मौजूद थे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं, और गिल के डांस पर मजे ले रहे हैं।

दरअसल, पहले टेस्ट के पहले दिन के मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 150 रन पर ढेर कर दिया। फिलहाल, भारत की पहली पारी चल रही है और रोहित शर्मा (30) और यशस्वी जयसवाल (40) नाबाद क्रीज पर हैं। पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 60 रन देकर 5 विकेट चटकाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

रवींद्र जड़ेजा ने 26 रन देकर वेस्टइंडीज के 3 चटाकर टीम को कम स्कोर पर ढेर करने में अहम भूमिका निभाई। वेस्टइंडीज की ओर से एलिक अथानाज ने 47 रन बनाए, जोकि टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे। इसके अलावा वेस्टइंडीज का कोई भी बल्लेबाज अच्छी लड़ाई नहीं कर सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+