क्या शुभमन गिल के ऊपर होगा लीगल एक्शन? एक बड़ी गलती ने कराई BCCI की किरकिरी
Shubman Gill: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज कर ली लेकिन एक विवाद भी उनके साथ जुड़ गया है, जिससे बीसीसीआई के ऊपर सवाल खड़ा हुआ है। बोर्ड की किरकिरी भी हुई है और गिल के ऊपर कार्रवाई होने की बातें उठ रही हैं लेकिन ऐसा होता नज़र नहीं आ रहा।
मैच के चौथे दिन की घटना के बारे में काफी सवाल खड़े हुए हैं। दरअसल गिल ने जब पारी घोषित करने का इशारा किया, उस समय कुछ ऐसा नज़ारा दिखा जिससे विवाद हुआ है। गिल द्वारा पहने गए कपड़ों को लेकर सवाल खड़े हुए हैं।

दरअसल गिल ने जो टी-शर्ट पहनी थी, वह नाइकी कंपनी की थी और यह बीसीसीआई का आधिकारिक प्रायोजक नहीं है। बोर्ड के साथ इस समय एडिडास का करार है। यह अनुबंध पांच साल के लिए है, जिसमें भारत की पुरुष, महिला और अंडर-19 टीमों की जर्सी, किट और अन्य सामानों पर एडिडास के पास खास अधिकार हैं।
Shubman Gill ने क्या किया?
ऐसे में शुभमन गिल की नाइकी कपड़ों में तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं, और फैन्स ने इसे BCCI के अनुबंध समझौते का उल्लंघन बताया। हालांकि अनुबंध के बावजूद गिल के ऊपर एक्शन होने के आसार बेहद कम ही हैं। गिल ने जो कपड़े पहने थे, वह इनर वियर का हिस्सा है और करार में इसे लेकर कोई स्पष्ट समझौता नहीं है। ऐसे में गिल बच सकते हैं। हालांकि ड्रेसिंग रूप में गिल के ब्रांड से नाइकी का प्रचार तो हुआ है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड और एडिडास के बीच अनुबंध पांच साल के लिए किया गया है, जो 2028 में समाप्त हो रहा है।
मैच के हीरो रहे Shubman Gill
एजबेस्टन टेस्ट मैच के पांचवें दिन टीम इंडिया ने 336 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए तहलका मचा दिया, पांच मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। शुभमन गिल 400 से ज्यादा रन बनाकर इस जीत के हीरो रहे और उनको प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया।












Click it and Unblock the Notifications