IND vs BAN: शुभमन गिल और विराट कोहली के बल्ले से बरसेंगे रन! मैच के दौरान बन सकते हैं बड़े रिकॉर्ड

India vs Bangladesh, 17th Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 17वें मैच में आज, 19 अक्टूबर को भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगी। आज जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तब विराट कोहली और शुभमन गिल एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं।

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बांग्लादेश के खिलाफ भारत के मुकाबले में उड़ान भरना चाहेंगे। 24 वर्षीय खिलाड़ी का बंगला टाइगर्स के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है, उन्होंने पांच पारियों में 55.60 की औसत से 278 रन बनाए हैं।दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए एकमात्र वनडे में उन्होंने 121 रन बनाए थे।

Virat Kohli and Shubman Gill

शुभमन गिल के नाम दर्ज हो सकता है ये बड़ा रिकॉर्ड
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में गिल वनडे में दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं। वह पाकिस्तान से पीछे चल रहे हैं। भारत के खिलाफ अर्धशतक के बाद बाबर आजम ने रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी बढ़त बना ली है।

गिल बन सकते हैं सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
अगर गिल 2023 विश्व कप में अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हैं तो वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 36 पारियों में 1933 रन बनाए हैं और उनकी नजर दक्षिण अफ्रीका के महान हाशिम अमला के वनडे में सबसे तेज 2000 रन (40 पारी) के रिकॉर्ड पर है।

ये भी पढ़ें- Dream 11, IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश के इन खिलाड़ियों को लेकर बनाएं टीम, घर बैठे करोड़पति बनने का मौका?

विराट कोहली को जयवर्धने से आगे निकलने के लिए 35 रनों की जरूरत
बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा, क्योंकि विराट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महेला जयवर्धने के 25,957 रनों से आगे निकलने और इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने के लिए 35 रनों की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+