T20 World Cup: वर्ल्ड कप के बीच भारत के दो खिलाड़ी वापस लौटेंगे, जानें क्या है कारण

T20 World Cup: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक बेहतरीन तरीके से अपना प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने तीन मैचों में जीत दर्ज करते हुए धमाका किया है और सुपर आठ में अपनी जगह हासिल कर ली है। भारतीय टीम का लीग चरण में एक मैच बचा हुआ है।

टीम इंडिया ने अपने तीन मैचों में यूएस, आयरलैंड और पाकिस्तान जैसी टीमों को पराजित किया है। सुपर आठ चरण में टीम इंडिया को तीन मैच खेलने हैं। भारत का एक मैच अभी कनाडा के साथ होना है। यह मुकाबला फ्लोरिडा में खेला जाना है।

indian team

टीम इंडिया इस इवेंट में अब तक अपनी बैटिंग से प्रभावित करने में नाकाम रही है। कई खिलाड़ी नहीं चल पाए हैं। इन सबके बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय टीम के दो खिलाड़ी अब वापस देश लौटने की तैयारी कर रहे हैं। सुपर आठ चरण से पहले यह खबर अच्छी नहीं है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार फ्लोरिडा में मुकाबले के साथ ही यूएस लेग में भारतीय टीम के मुकाबले समाप्त हो जाएंगे। इसके बाद सुपर आठ चरण के मैच वेस्टइंडीज में ही खेले जाने हैं। इनमें फाइनल मैच भी शामिल है। ट्रेवल रिजर्व वाले दो खिलाड़ी वापस भारत आ सकते हैं।

इन दोनों नामों में शुभमन गिल और आवेश खान शामिल हैं। दोनों खिलाड़ी अभी फ्लोरिडा में हैं। कनाडा के साथ मैच के बाद उनकी फ्लाइट शायद भारत में लैंड कर जाएगी। यह भी कहा गया है कि ट्रेवल रिजर्व के लिए इन दोनों को यूएस लेग में ही लेकर जाने का फैसला लिया गया था।

गिल और आवेश खान के अलावा रिंकू सिंह और खलील अहमद को भी ट्रेवल रिजर्व के रूप में रखा गया था। गिल की जरूरत शायद अब नहीं होगी क्योंकि ओपनर बल्लेबाज जायसवाल 15 खिलाड़ियों में शामिल होने के बाद भी टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। गेंदबाजी में भी मामला कड़ा है इसलिए आवेश की भी आवश्यकता नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+