ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय लगाने के बाद टीम इंडिया में अपनी जगह को लेकर ये बोले श्रेयस अय्यर
टीम इंडिया में वापसी करने के बाद श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए 105 रनों की शतकीय पारी खेली। उन्होंने महज 90 गेंदों पर 105 रन बनाए और इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के लगाए।
अपनी पारी से खुश श्रेयस अय्यर ने कहा कि मेरे लिए यह बहुत ही उतार-चढ़ाव वाला सफर था। लेकिन मेरे लिए यह जबरदस्त अनुभव है। मेरी टीम, मेरे दोस्तों और परिवार ने मेंरा हमेशा सपोर्ट किया। मैं टीवी पर मैच देख रहा था, मैं मैच में होना चाहता था, अपना योगदान देना चाहता था।

टीम ने मुझपर भऱोसा जताया इसका शुक्रगुजार हूं। दर्द और चोट तो लगती रहेगी, लेकिन मुझे पता है कि मेरा लक्ष्य क्या है। अच्छा लग रहा है कि मैंने जो योजना बनाई उसको लागू करने में सफल हुआ। जब मैं बैटिंग के लिए गया तो मैं चीजों को मुश्किल नहीं करना चाहता था।
मैं आंखे जमाना चाहता था, इस तरह से मैं खुद को आत्मविश्वास देता हूं। मैं बहुत ही फ्लेक्सिबल हूं, किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं, मेरी टीम को जिस भी चीज की जरूरत है मैं वो करने के लिए तैयार हूं। विराट कोहली महानतम हैं, लिहाजा उनकी जगह पर (नंबर-3) मैं नहीं हो सकता हूं। मुझे रन बनाते रहना होगा।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे रितुराज गायकवाड़ सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने रिकॉर्ड 200 रनों की साझेदारी कर डाली।
टीम इंडिया ने 50 ओवर में 399 रन का स्कोर खड़ा किया। लेकिन बारिश की खलल के चलते ऑस्ट्रेलिया को 33 ओर में 316 रन का लक्ष्य मिला। इस लक्ष्य के सामने पूरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 28.2 ओवर में 217 रन पर ढेर हो गई।












Click it and Unblock the Notifications