Shardul Thakur Wedding: श्रेयस अय्यर के गाने पर होने वाली बीवी संग जमकर नाचे शार्दुल ठाकुर, वीडियो वायरल

Shardul Thakur's pre-wedding function: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह अपनी होने वाली वाइफ के साथ नजर आ रहे हैं।

Shardul Thakur

Shardul Thakur's pre-wedding function: भारतीय क्रिकेट टीम में शादी का सीजन चल रहा है। साल 2023 की शुरुआत में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी की। केएल राहुल के बाद भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचाई। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा शार्दुल ठाकुर भी आज यानी 27 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मंगेतर मिताली पारुलकर के साथ शार्दुल ठाकुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

प्रि-वेडिंग समारोह में श्रेयस अय्यर ने गाया गाना

शादी से पहले शार्दुल ठाकुर की प्रि-वेडिंग समारोह को धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर प्रि-वेडिंग समारोह में शामिल हुए। श्रेयस अय्यर ने इस दौरान माइक पकड़कर गाना भी गाया। वीडियो में अय्यर को मशहूर बॉलीवुड रोमांटिक गीत 'तुम जो मेरा साथ दो' गाते हुए देखा जा सकता है। फैंस को अय्यर का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वह लगातार सोशल मीडिया पर अय्यर को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

शार्दुल ने जमकर किया डांस

श्रेयस अय्यर जहां माइक पकड़कर गाना गा रहे थे तो वहीं शार्दुल ठाकुर अपनी होने वाली वाइफ के साथ इस गाने पर जमकर डांस कर रहे थे। इसके अलावा ठाकुर को मराठी के प्रसिद्ध गाने "जिंगाट" पर नाचते हुए देखा गया। मंगेतर मिताली पारुलकर के साथ शार्दुल ठाकुर ने इन पलों को खूब एन्जॉय किया। शार्दुल ठाकुर जल्द ही भारतीय टीम के साथ जुडेंगे। शार्दुल ठाकुर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। यही वजह है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उन्हें चुना गया है।

IPL में KKR के लिए खेलेंगे मैच

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड कर लिया है। लिहाजा इस साल वह केकेआर के लिए आईपीएल खेलते नजर आएंगे। केकेआर की कप्तानी श्रेयस अय्यर संभालेंगे। शार्दुल को दिल्ली ने 2022 आईपीएल मेगा नीलामी में 10 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा था। लेकिन पिछले सीजन दिल्ली के लिए शार्दुल गेंद और बल्ले दोनों से ही फ्लॉप रहे थे। आईपीएल 2022 में खेले गए 14 मैचों में ठाकुर ने 9.79 की इकॉनमी से 15 विकेट अपने नाम किए थे। जबकि बल्लेबाज़ी से उन्होंने 138 की स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+