श्रेयस अय्यर ने किया बड़ा खुलासा, बोले चोट के बाद दर्द इतना था कि मैं बोल नहीं पाया
Shreyas Iyer: पीठ में चोट के बाद श्रेयस अय्यर टीम में वापस आ गए हैं और उनको एशिया को के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। वह प्लेइंग इलेवन की दौड़ में बने हुए हैं। सब कुछ ठीक रहता है, तो श्रेयस अय्यर को टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा।
बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी के दौरान श्रेयस अय्यर को पीठ में चोट लगी थी। इसके बाद वह आईपीएल और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप से बाहर हो गए थे। श्रेयस अय्यर सर्जरी कराने के बाद टीम में लौटे हैं। अपनी चोट को लेकर श्रेयस अय्यर ने कुछ बातें कही हैं।

बीसीसीआई के एक वीडियो में श्रेयस अय्यर ने कहा कि वापस आकर मैं काफी खुश हूं। एक स्लिप डिस्क से मेरी नस दब गई थी। मुझे इससे काफी दर्द हो रहा था। मेरा यह दर्द इतना तेज था कि मैं इसे सहन नहीं कर पा रहा था। इसके बारे में बताने के लिए मैं खुद को एक्सप्रेस भी नहीं कर पा रहा था।
अय्यर ने कहा कि चोट के बाद मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर मैं वापस अपने घर चला गया था। मैं लगभग 10 दिनों के लिए आराम कर रहा था। अय्यर ने कहा कि चोट के बाद तीन सप्ताह तक मैं लंदन में ही था। डॉक्टर को मेरी प्रोग्रेस देखनी थी। इसके बाद हम कुछ रनिंग सेशन करने लगे, पहले रनिंग सेशन में काफी मुश्किल हुई।
भारतीय बल्लेबाज ने यह भी बताया कि वह वापस आकर काफी ख़ुशी महसूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर के आने से भारतीय टीम में नम्बर चार की समस्या शायद समाप्त हो जाएगी। अय्यर ने नम्बर चार पर टीम इंडिया के लिए अच्छी बैटिंग की है। एशिया कप में अय्यर को नम्बर चार पर खेलते हुए देखा जा सकता है। वह टीम इंडिया के कैम्प में शामिल हैं और अभ्यास कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications