श्रेयस अय्यर की होने वाली है वापसी? इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में किया जाएगा शामिल

Shreyas Iyer: बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर को केन्द्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया था, इसके बाद इस खिलाड़ी ने केकेआर के लिए आईपीएल में धांसू कप्तानी की। अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने फाइनल में जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। यहाँ से लगने लगा था कि अय्यर की भारतीय टीम में वापसी होगी।

केन्द्रीय अनुबंध नहीं होने के बाद भी टीम इंडिया में वापसी की जा सकती है। अब ऐसी ही एक खबर सामने आई है। श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के बाद ज़िम्बाब्वे दौरे पर जाने वाली है।

shreyas iyer

श्रेयस अय्यर श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। बीसीसीआई के सूत्रों ने ऐसी संभावना जताई है। टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी इस समय नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हैं लेकिन श्रेयस अय्यर उनके साथ नहीं हैं।

पीटीआई की एक रिपोर्ट में बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि संभावना है कि श्रेयस अय्यर तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका जाएंगे। पिछले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय मैच खेला था और अय्यर ने उसमें अर्धशतक जमाया था। उन्होंने 50 के करीब औसत से वर्ल्ड कप में 500 से ज्यादा रन बनाए। क्या आप उनको टीम से ड्रॉप कर सकते हैं।

गौरतलब है कि भारतीय टीम के लिए श्रेयस अय्यर अंतिम बार टेस्ट प्रारूप में खेले थे। वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो मुकाबले खेले थे। उसके बाद उनको टीम से बाहर कर दिया गया। वह रणजी ट्रॉफी में भी नहीं खेले थे। फिर उनको अनुबंध से बाहर कर दिया।

श्रेयस अय्यर के अलावा ईशान किशन को भी बोर्ड के केन्द्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया था। हालंकि ईशान किशन की वापसी को लेकर फ़िलहाल कोई चर्चा नहीं है। आईपीएल में भी किशन का बल्ला खामोश ही रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+