श्रेयस अय्यर के पास कौन सी कारों का जखीरा, पैसों के ढेर पर बैठ जी रहे लग्जरी लाइफ, कौन है गर्लफ्रेंड

Shreyas Iyer: न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में चैम्पियंस ट्रॉफी मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया के लिए संकटमोचक की भूमिका निभाई। टीम इंडिया के तीन टॉप बल्लेबाजों के आउट होने पर श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 79 रनों की पारी खेली।

कम लोग ही जानते होंगे कि श्रेयस अय्यर का परिवार केरल से आया था और मुंबई में रहने लगा। उनके पिता संतोष अय्यर एक बिजनेसमैन हैं और श्रेयस अय्यर को क्रिकेटर बनाने का सपना भी उन्होंने ही देखा था। मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले अय्यर को बाद में माँ का सपोर्ट भी मिला। उनकी एक बहन भी है।

shreyas iyer

श्रेयस अय्यर का क्रिकेटिंग सफर

मुंबई में शिवाजी जिमखाना से खेलने के बाद वह घरेलू क्रिकेट की तरफ आए और मुंबई की टीम से होते हुए भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे। टीम इंडिया के लिए वह तीनों प्रारूप में खेलते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में उन्होंने कानपुर में शतक जमाया था। भारतीय टीम और आईपीएल में आने के अब्द उन्होंने कमाई भी अच्छी की।

Shreyas Iyer की नेटवर्थ और कमाई

अय्यर की कमाई का मोटा हिस्सा तो आईपीएल और बीसीसीआई से आता है। इसके अलावा वह विज्ञापनों से भी अच्छी कमाई कर लेते हैं। पंजाब किंग्स ने इस बार उनको आईपीएल के लिए 26 करोड़ 75 लाख रुपये की धन राशि देकर खरीदा है। बीसीसीआई अनुबंध से वह 3 करोड़ सालाना लेते हैं, इसके अलावा मैच फीस अलग है। उनकी नेट वर्थ 65 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है। उनके पास लम्बोर्गनी, मर्सिडीज बेंज, ऑडी जैसी गाड़ियाँ हैं।

कौन है Shreyas Iyer की गर्लफ्रेंड

श्रेयस अय्यर का नाम युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा के साथ लगातार जुड़ता रहा है। फ्रेंड्स के साथ मुलाक़ात में उनके फोटो भी वायरल हुए हैं। हालांकि कभी पुष्टि नहीं हुई। श्रेयस अय्यर के साथ अन्य किसी लड़की को लेकर भी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई हैं। अगर कोई गर्लफ्रेंड होगी, तो उन्होंने इसे प्राइवेट रखा है।

Shreyas Iyer का करियर

श्रेयस अय्यर ने अपना टी20 और टेस्ट डेब्यू न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। एकदिवसीय क्रिकेट में पदार्पण श्रीलंका का खिलाफ किया था। टेस्ट क्रिकेट में 14 मैच खेलकर उन्होंने 811 रन बनाए। टी20 क्रिकेट में 51 मैच खेलकर उन्होंने 1104 रन बनाए हैं। एकदिवसीय में 67 मैचों में उनके नाम 2600 से ज्यादा रन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+