स्पिन में धाकड़, तीनों फॉर्मेट का सितारा, पर उसे फॉस्ट बॉलिंग खेलना सीखना होगा, जाफर ने कहा

नई दिल्ली, 11 जून: भारत के मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर स्पिनरों पर आगे बढ़कर बड़े-बड़े शॉट मारने के लिए जाने जाते हैं। अय्यर के बल्ले की टाइमिंग ऐसी होती है कि गेंद सीमा रेखा के पार बहुत आराम से चली जाती है। अय्यर के छक्कों में बहुत जान होती है और वह बहुत लंबी दूरी तय करते हुए ऐसे जाते हैं मानो वेस्टइंडीज के किसी खिलाड़ी की तरह पूरी मसल्स पावर का गेम खेल रहे हो। लेकिन अय्यर का खेल मसल्स से ज्यादा उनकी तकनीक और उनकी मूवमेंट पर ज्यादा निर्भर करता है।

तेज गेंदबाजों के खिलाफ खेल में सुधार करने की जरूरत

तेज गेंदबाजों के खिलाफ खेल में सुधार करने की जरूरत

एक बेहतरीन बल्लेबाज होने के बावजूद श्रेयस अय्यर के लिए भारत के पूर्व ओपनिंग टेस्ट बल्लेबाज वसीम जाफर के पास कुछ सलाह मौजूद है। जाफर को लगता है कि श्रेयस को तेज गेंदबाजों के खिलाफ खेल में सुधार करने की जरूरत है और अगर वे ऐसा कर पाए तो वे लंबे समय तक खेल पाएंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नई दिल्ली में संपन्न हुए पहले टी-20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने 27 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली थी जिसमें 3 छक्के शामिल थे।

पहले भी शॉर्ट गेंदों पर झूलते हुए देखते रहे हैं

पहले भी शॉर्ट गेंदों पर झूलते हुए देखते रहे हैं

लेकिन वे तेज गेंदबाजी के खिलाफ संघर्ष करते हुए दिखाई दिए ड्वेन प्रीटोरियस की गेंद पर आउट हो गए थे। ऐसा पहली बार नहीं है जब तेज गेंदबाजी के खिलाफ अय्यर हमें संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। वे पहले भी शॉर्ट गेंदों पर झूलते हुए देखते रहे हैं। आईपीएल 2022 में दाएं हाथ के बल्लेबाज के पास स्पिनरों को हिट करने में 130 का स्ट्राइक रेट था और तेज गेंदबाजों को हिट करते हुए 138 का स्ट्राइक था पर वे 6 बार स्पिनरों पर आउट हुए और 7 बार तेज गेंदबाजी के खिलाफ।

श्रेयस अय्यर की ताकत का लोहा माना

श्रेयस अय्यर की ताकत का लोहा माना

इसका मतलब यह है कि अभी भी केकेआर के कप्तान के पास अपने गेम में सुधार के लिए कुछ चीजें बाकी हैं। जाफर ने बताया कि श्रेयस अय्यर तेज गेंदबाजों के सामने जब दबाव महसूस करते हैं तो वह क्रीज के आसपास घूमना शुरू कर देते हैं और बाउंड्री हासिल करने के लिए ऑफ साइड के फील्डर के ऊपर से मारने का प्रयास करते हैं। जाफर ने स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ श्रेयस अय्यर की ताकत का लोहा माना लेकिन तेज गेंदबाजों के खिलाफ ऐसा नहीं कह सकते हैं।

अय्यर को तेज गेंदबाजों का सामना करने में सुधार करना होगा

अय्यर को तेज गेंदबाजों का सामना करने में सुधार करना होगा

जाफर को लगता है कि अय्यर को तेज गेंदबाजों का सामना करते हुए अपनी बाउंड्री मारने की काबिलियत में और सुधार करना होगा। श्रेयस अय्यर टॉप 4 में बैटिंग करते हैं और अगर वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ कुछ शॉट कर पाते हैं तो इस क्रम पर उनको और अच्छा स्कोर मिल सकता है।

जाफर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो को बताया, "आप जानते हैं कि जब श्रेयस फंस जाता है, तो वह विकेट में बहुत घूमता है। वह बाहर जाता है और ऑफ साइड तक पहुंचना चाहता है। अगर ऐसा नहीं करेगा तो आप उसे तेज गेंदबाजों पर बहुत अधिक चौके या छक्के लगाते हुए नहीं देखेंगे।

तेज गेंदबाजों के खिलाफ बाउंड्री हिटिंग के तरीके ढूंढने होंगे

तेज गेंदबाजों के खिलाफ बाउंड्री हिटिंग के तरीके ढूंढने होंगे

'भविष्य को देखें, उसे कुछ ऐसे शॉट लगाने होंगे जिससे वह तेज गेंदबाजों पर भी हावी हो सके। वह टॉप 4 में बल्लेबाजी कर रहा है, वह ऐसा नहीं है जो बैकएंड पर आता है। इसलिए उसे अपने खेल में सुधार करना होगा, खासकर तेज गेंदबाजों के खिलाफ बाउंड्री हिटिंग के तरीके ढूंढने होंगे। वह पारी थोड़ी और अच्छी हो सकती थी। अगर वह इस पारी में कुछ और चौके लगाते, तो 10-15 रन और आते।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+