IPL 2025 Final: फाइनल से पहले RCB के लिए टेंशन अलर्ट! अय्यर ने PBKS के खिलाड़ियों को बताया जीत का फॉर्मूला

पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्वालिफायर-2 में जबरदस्त पारी खेलकर मुंबई इंडियंस के होश उड़ा दिए और टीम को पहली बार आईपीएल फाइनल में पहुंचा दिया। अब फाइनल में मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा- जो क्वालिफायर-1 का रीमैच भी है। इस एक्शन से पहले अय्यर ने पंजाब के खिलाड़ियों को जीत का फॉर्मूला दिया है।

क्वालिफायर-1 में पंजाब को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अय्यर ने तब ही कह दिया था- 'हम एक लड़ाई हार गए हैं, लेकिन जंग नहीं हारी है।' अब उनके पास मंगलवार को उसका जवाब देने का मौका है। साथ ही वे लगातार दूसरी बार कप्तान के तौर पर आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना भी पूरा करना चाहेंगे- वो भी दो अलग-अलग टीमों के साथ।

Shreyas Iyer and Rajat Patidar

अय्यर ने फाइनल को लेकर क्या कहा?
मैच के बाद अय्यर ने कहा कि, 'मैं अभी इस पल में जी रहा हूं, इसे संजोना चाहता हूं। ड्रेसिंग रूम में टीम के साथ जश्न मनाऊंगा। लेकिन मुझे लगता है कि काम अभी अधूरा है, इसलिए फाइनल पर ज्यादा सोच नहीं रहा। हमें बस तरोताजा रहना है, रिलैक्स करना है, मसाज लेना है और सही माइंडसेट के साथ मैदान पर उतरना है।'

उन्होंने बिना नाम लिए अनकैप्ड खिलाड़ियों को लेकर कहा कि, 'मैं उन पर दबाव नहीं डालता। जो उनका नेचुरल खेल है, वो खेलने देता हूं। उनके पास अनुभव भले कम हो, लेकिन उनमें हिम्मत की कमी नहीं है और ऐसे मौकों पर यही सबसे अहम होता है। हमने पूरे सीजन शानदार क्रिकेट खेला है।'

अपनी बैटिंग को लेकर अय्यर बोले कि, 'मुझे बड़े मौके पसंद हैं। मैं हमेशा खुद से और साथियों से कहता हूं कि जितना बड़ा मौका, उतनी ज्यादा शांति। आप जितना शांत रहेंगे, उतना बड़ा रिजल्ट मिलेगा। आज वही हुआ। मैं बस अपनी ब्रीदिंग पर फोकस कर रहा था।'

अय्यर के पास इतिहास रचने का मौका
अब तीन जून को फाइनल में अय्यर के सामने न सिर्फ खिताब, बल्कि इतिहास रचने का मौका है- दो अलग-अलग टीमों को ट्रॉफी दिलाने वाले पहले कप्तान बनने का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+