श्रेयस अय्यर ने वापसी करते ही मचाया कोहराम, धुआंधार पारी से गेंदबाजों को रुलाया, 154 की रफ्तार में उड़े रन
Shreyas Iyer: भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर ने चोट के बाद जोरदार वापसी कर यह दिखा दिया कि मुश्किल हालात भी उनके आत्मविश्वास को डिगा नहीं सकते। सिडनी में फील्डिंग के दौरान लगी गंभीर चोट के बाद लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी में तूफानी पारी खेली है।
25 अक्टूबर को लाइव मैच के दौरान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा था। इस घटना के बाद आज वह दो महीने से ज्यादा समय बाद वापस मैदान पर उतरे। उनकी बल्लेबाज़ी ने यह साफ कर दिया है कि वह पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौट चुके हैं।

Shreyas Iyer ने टी20 स्टाइल में मचाया कोहराम
विजय हजारे ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुंबई के लिए खेलते हुए श्रेयस अय्यर ने गदर मचा दिया। उन्होंने टी20 स्टाइल में बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 53 गेंदों में 82 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 154 का रहा, जो वनडे फॉर्मेट में हैरान करने वाला माना जाता है। आम तौर पर ऐसा स्ट्राइक रेट टी20 क्रिकेट में होता है।
अपनी इस तूफानी पारी में अय्यर ने 10 चौके और 3 छक्के जड़े। उन्होंने तेज़ और स्पिन दोनों तरह के गेंदबाजों पर आक्रामक रुख अपनाया और विपक्षी टीम की रणनीति पूरी तरह बिगाड़ दी। उनकी यह पारी मुंबई को मजबूत स्थिति में ले जाने में अहम साबित हुई।
Shreyas Iyer टॉप स्कोरर
मुंबई ने इस मुकाबले में 33 ओवर में 9 विकेट पर 299 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की पारी की कमान कप्तान श्रेयस अय्यर ने संभाली, जिन्होंने 53 गेंदों में 82 रन की तूफानी पारी खेली। अय्यर ने 10 चौके और 3 छक्के जड़ते हुए 154 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनके अलावा मुशीर खान ने भी शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 51 गेंदों में 73 रन ठोके, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
शुरुआत में यशस्वी जायसवाल जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद मध्यक्रम ने तेजी से रन बटोरे। सरफराज खान ने सिर्फ 10 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 18 गेंदों पर 24 रन जोड़कर रन गति को बनाए रखा। निचले क्रम में सैराज पाटिल ने मात्र 9 गेंदों में 25 रन ठोककर पारी को तेज फिनिश दी। कुल मिलाकर मुंबई की बल्लेबाज़ी आक्रामक रही और टीम ने विपक्षी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।












Click it and Unblock the Notifications