IPL में इतिहास रचने से बस एक कदम दूर श्रेयस अय्यर? रोहित-धोनी के इस खास क्लब में होंगे शामिल
Shreyas Iyer IPL 2025: आईपीएल 2025 के इतिहास में आज पहली बार कुछ ऐसा होगा जो अब से पहले देखने को नहीं मिला। आईपीएल के 18वें सीजन में नई टीम ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने के लिए तैयार है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 18वें सीजन का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमें अब तक एक बार फिर आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत सकी है।
श्रेयस अय्यर इतिहास रचने को तैयार (Shreyas Iyer IPL 2025)
पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस जैसी दिग्गज टीम को पराजित कर फाइनल में जगह बनाना पंजाब के लिए एक बड़ा कारनामा है। खास बात यह है कि अगर अय्यर आज खिताब जीतते हैं, तो वह आईपीएल इतिहास के पहले कप्तान बन जाएंगे जिन्होंने दो अलग-अलग टीमों की कप्तानी करते हुए ट्रॉफी जीती हो।

रोहित-धोनी के क्लब में होंगे शामिल
यह रिकॉर्ड ना तो रोहित शर्मा के पास है, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए पांच बार जीत हासिल की है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहते पांच खिताब जीतने वाले महेंद्र सिंह धोनी भी यह रिकॉर्ड नहीं बना सके है। लेकिन अय्यर लगातार दो साल ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान बनकर धोनी-रोहित के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे। रोहित ने साल 2019 और 2020 में मुंबई को चैंपियन बनाया था। वहीं धोनी ने साल 2010 और 2011 में टीम ट्रॉफी दिलाई थी।
श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर के लिए यह मौका केवल व्यक्तिगत उपलब्धि ही नहीं बल्कि लगातार दो सीजन आईपीएल खिताब जीतने का भी एक बड़ा मौका है। इससे पहले केवल रोहित शर्मा और एमएस धोनी ही इस क्लब में शामिल हुए हैं। रोहित ने 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस के साथ दो बार जीत दर्ज की, जबकि धोनी ने 2010 और 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी में यह कारनामा किया था। अब अय्यर के पास इस प्रतिष्ठित क्लब में शामिल होने का सुनहरा अवसर है।
आरसीबी के पास भी दमखम दिखाने का मौका
वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी। उनके पास विराट कोहली, फिल साल्ट और अन्य अनुभवी खिलाड़ियों के रूप में दमदार बल्लेबाजी मौजूद हैं। दोनों टीमें हर लिहाज से कड़ी टक्कर देने को तैयार हैं, जिससे फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और देखने लायक होगा।












Click it and Unblock the Notifications