वेंकटेश पर आग बबूला हुए श्रेयस अय्यर, सबके सामने लगा दी डांट (VIDEO)

नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां एक रन भी मैच का रूख मोड़ देता है। यही वजह है कि बल्लेबाज क्रीज पर तेज दाैड़कर किसी तरह रन चुराने के लिए जोर लगाता है। कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल सीजन-15 के 30वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार मिली। यह कोलकाता की सीजन की चौथी हार रही। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में कोलकाता 7 से हार गया। हालांकि कोलकाता एक समय जीतता हुआ दिख रहा था। वहीं मैच के दाैरान ऐसा समय भी आया जब कप्तान श्रेयस अय्यर बीच मैच ही आग बबूला हो गए और साथी खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर को डांट लगाते दिखे।
यह भी पढ़ें- ये 5 स्पिनर्स खेल सकते हैं T20 विश्व कप में, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताए नाम

वेंटकेश पर भड़के श्रेयस अय्यर
हुआ ऐसा कि कोलकाता की पारी का 16वां ओवर ट्रेंट बोल्ट फेंकने आए थे। ओवर की आखिरी गेंद का सामना वेंकेटेश कर रहे थे। वेंकटेश ने डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर शॉट खेला और श्रेयस ने एक रन लेने के बाद दूसरा रन लेने की कोशिश की, लेकिन वेंटकेश ने मना कर दिया। फिर जैसे-तैसे श्रेयस वापस दाैड़कर अपना विकेट बचाते हुए दिखे। इसके बाद श्रेयस गुस्से में नजर आए और वेंकटेश को सबके सामने डांट लगानी शुरू कर दी। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
राजस्थान अंक तालिका में दूसरे स्थान पर
मैच की बात करें तो श्रेयस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 51 गेंदों में 85 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। लेकिन टीम को अंतिम समय हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए थे। उनके लिए जोस बटलर (103) ने शानदार शतक लगाया और युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 40 रन देकर हैट्रिक लेते हुए 5 विकेट लिए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की टीम को आखिरी ओवर में 11 रन चाहिए थे, लेकिन टीम 210 रनों पर ढेर हो गई। अब राजस्थान अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आई गई है, वहीं कोलकाता छठे नंबर पर है।

कोलकाता की लगातार तीसरी हार
आईपीएल 2022 में कोलकाता ने जीत के साथ शुरुआत की थी। उन्होंने अभी तक 7 मैच खेले, जिसमें सिर्फ 3 मैचों में ही जीत मिली है और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता ने शुरुआती 4 मैचों में से 3 जीते थे, इसके बाद खेले तीनों मुकाबले कोलकाता ने हारे हैं।












Click it and Unblock the Notifications