श्रेयस अय्यर-रहाणे का शर्मनाक प्रदर्शन, लॉर्ड शार्दुल ने की चौके-छक्कों की बारिश, जानें कितने रन जड़े
Shardul Thakur: भारतीय टीम से बाहर चल रहे श्रेयस अय्यर रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं। मुंबई के लिए फाइनल मैच में विदर्भ के खिलाफ खेलते हुए उनका बल्ला खामोश रहा है। श्रेयस अय्यर सस्ते में आउट होकर चलते बने। अय्यर बीसीसीआई के वार्षिक अनुबंध में भी शामिल नहीं हैं।
फाइनल मुकाबले में मुंबई ने विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पृथ्वी शॉ और भूपेन लालवानी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 81 रनों की भागीदारी की। इस बीच लालवानी 37 और शॉ 46 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से पूरा दारोमदार दो अनुभवी खिलाड़ियों के ऊपर था।

अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर से काफी उम्मीदें थीं लेकिन दोनों का ही बल्ला नहीं चल पाया और रन नहीं आए। रहाणे को हर्ष दुबे ने महज 7 रन के निजी स्कोर पर आउट कर वापस भेज दिया। श्रेयस अय्यर के बल्ले से भी रन आने की उम्मीद थी लेकिन वहां भी निराशा हाथ लगी।
श्रेयस अय्यर महज 7 रन बनाकर आउट हो गए और उनको उमेश यादव ने चलता किया। एक के आबाद एक विकेट गिरने से मुंबई की स्थिति लगातार खराब होती चली गई। मुश्किल घड़ी में एक बार फिर से लॉर्ड शार्दुल ने आकर टीम को बचाने का काम किया।
शार्दुल ठाकुर ने क्रीज का एक कोना पकड़कर तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी और चौके-छक्कों की बारिश कर डाली। तेजी से बल्लेबाजी करते हुए शार्दुल ठाकुर ने धमाका कर दिया और आतिशी अर्धशतक जमा दिया। निचले क्रम में विकेट नहीं होने से उन्होंने लगातार बड़े शॉट खेले।
शार्दुल ठाकुर ने 69 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 3 छक्के जमाए और 75 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल टीम का 200 पार पहुंचा दिया। मुंबई की टीम 224 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। विदर्भ के लिए हर्ष दुबे और यश ठाकुर ने 3-3 विकेट अपने नाम किये। उमेश यादव को 2 विकेट हासिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications