Shreyanka Patil: 'मैं डिप्रेस्ड थी, झूठ बोलना पसंद नहीं', जीत के बाद श्रेयंका पाटिल का दिल तोड़ने वाला बयान?

Shreyanka Patil Emotional Statments: बर्मिंघम में खेले गए महिला टी20 विश्व कप (Womens T20 World Cup) के अपने पहले मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 64 रनों से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया है। इस बड़ी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न मना रहा है। वहीं मैच में गेंद से अहम भूमिका निभाने वाली भारतीय ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) ने अपने करियर के सबसे कठिन दौर को लेकर एक बेहद भावुक और बड़ा खुलासा किया है।

श्रेयंका पाटिल को चोट की वजह से लगा बड़ा झटका (Shreyanka Patil Emotional Statments)

श्रेयंका ने ईमानदारी से स्वीकार किया कि चोट के कारण जब वे टीम से बाहर थीं, तब वे डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं और खेल तक छोड़ने का मन बना चुकी थीं। मैच के बाद ब्रॉडकास्टर जियोस्टार से बातचीत करते हुए श्रेयंका ने अपने दिल का हाल बयां किया। श्रेयंका ने बताया कि अगर मैं यह कहूं कि चोटिल होने के दौरान मैं डिप्रेस्ड नहीं थी या मैंने क्रिकेट छोड़ने के बारे में नहीं सोचा था तो यह एक सफेद झूठ होगा। शुरुआत में जब मैं इंजरी के कारण मैदान से दूर हुई तो मुझे बिल्कुल ऐसा ही महसूस हो रहा था।

Shreyanka Patil 1

मुश्किल समय में परिवार ने दिया साथ

उन्होंने आगे कहा कि खेल के प्रति उनके अटूट प्यार और परिवार के समर्थन ने उन्हें इस दलदल से बाहर निकाला। श्रेयंका ने आगे कहा कि मैं सिर्फ इसलिए यहां हूं क्योंकि मुझे इस खेल से प्यार है। मेरे पिता ने मुझसे लगातार बात की और पूरे परिवार ने मुझे संभाला। अब मैं मैदान पर वापस आकर बेहद खुश हूं और इस अहसास को कभी खोने नहीं दूंगी।

मैदान पर भारतीय टीम का दबदबा

बर्मिंघम के मैदान पर भारतीय महिला टीम ने खेल के हर विभाग में पाकिस्तान को पूरी तरह पछाड़ दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शुरुआती झटकों के बाद संभलते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 170 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि आखिरी ओवरों में ऋचा घोष ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम भारतीय स्पिन आक्रमण के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। अच्छी शुरुआत के बावजूद उनकी पूरी टीम महज 106 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से स्टार स्पिनर दीप्ति शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। पावरप्ले में अपनी सधी हुई गेंदबाजी से पाकिस्तान पर दबाव बनाने वाली श्रेयंका ने अपनी भूमिका पर कहा कि मुझे हमेशा से पावरप्ले में गेंदबाजी करना पसंद रहा है, चाहे मैं अपनी घरेलू टीम के लिए खेलूं या इंडिया के लिए। दबाव की परिस्थितियों में जिम्मेदारी संभालना मुझे पसंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+