शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का हुआ तलाक? इन्स्टाग्राम पर दिया एक बड़ा संकेत
Shoaib Malik and Sania Mirza: हाल ही में पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक और भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा चर्चा में थे। काफी समय तक उनके तलाक की खबरें उछलती रही थीं। हालांकि दोनों की तरफ से ऐसा कुछ नहीं कहा गया था। बाद में सब कुछ ठीक होने की बातें भी सामने आई थी।
अब एक बार फिर से शोएब मलिक और सानिया मिर्जा को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों अलग हो गए हैं। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि शोएब मलिक ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसा ही लिखा है। बायो देखने के बाद दोनों के रिश्तों पर सवाल खड़ा होता है।

इन्स्टाग्राम बायो में शोएब मलिक ने लिखा था कि 'Sania Mirza's Husband' और अब इसे हटा दिया गया है। मलिक के बायो में 'Father to one true blessing' अब नया बायो है। इस वजह से अटकलें लगाई जा रही है कि मलिक और सानिया मिर्जा अलग हो गए हैं।
कुछ समय पहले तक रिपोर्ट्स आई थीं कि शोएब और सानिया का रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है। यह भी कहा जा रहा था कि ये दोनों अलग रहते हैं। हालांकि अपने रिश्ते और निजी जीवन को लेकर सानिया मिर्जा की तरफ से कभी कोई टिप्पणी देखने को नहीं मिली। बाद में सभी रिपोर्ट्स को अफवाह माना गया।
हाल ही में सानिया मिर्जा ने अपने करियर को विराम दिया है। शोएब मलिक ने तीनों प्रारूप में पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। टेस्ट क्रिकेट में मलिक ने 35 मैचों में 1898 रन बनाए हैं। वनडे में मलिक ने 287 मैचों में 7534 रन बनाए हैं। टी20 में उन्होंने 124 मैचों में 2435 रन बनाये हैं।












Click it and Unblock the Notifications