बीवी सना जावेद के सामने शोएब मलिक की घनघोर बेइज्जती! कोहली से पंगा लेने वाले ने ये क्या कर दिया..
Shoaib Malik's Wife, Sana Javed: इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रहा है। पाकिस्तान सुपर लीग में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। 11 मार्च यानी कि सोमवार को पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। कराची किंग्स को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही कराची के लिए आगे की राह भी मुश्किल हो गई है।
शोएब मलिक हुए फ्लॉप
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स टीम का हिस्सा हैं। कराची किंग्स के लिए शोएब मलिक इस सीजन अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं। पेशावर जाल्मी के खिलाफ शोएब मलिक के पास टीम को जीत दिलाने का एक सुनहरा मौका था। लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे।

सना जावेद के सामने हुई बेइज्जती
कराची किंग्स को मिली हार के लिए शोएब मलिक को जिम्मेदार माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार फैंस शोएब मलिक को ट्रोल कर रहे हैं। शोएब मलिक की नई वाइफ यानी कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम पहुंची हुईं थी। सना जावेद के सामने ही शोएब मलिक को स्टेडियम में फैंस ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।
2 रनों से मिली हार
पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स के सभी मुकाबले में सना जावेद स्टेडियम में मौजूद रही हैं। 11 मार्च को भी पेशावर जाल्मी से कराची का मुकाबला हुआ तो सना जावेद स्टेडियम में ही थीं। लेकिन 148 रनों का पीछा करते हुए कराची किंग्स जीत हासिल करने में नकाब रही और दो रनों से मुकाबला गंवा बैठी।
नवीन उल हक ने फेरा पानी
शोएब मलिक 22 रन बनाकर पिच पर मौजूद थे। 17.2 ओवर में कराची ने 117 रन बना लिए थे। लेकिन शोएब मलिक के आउट होने के साथ ही कराची की जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गई। शोएब मलिक अफगानिस्तान और पेशावर जाल्मी के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने क्लीन बोल्ड कर दिया। नवीन उल हक इससे पहले विराट कोहली से पंगा लेकर सुर्खियों में आए थे। हालांकि, आईपीएल के दौरान उन्होंने विराट कोहली से अपनी गलती की माफी भी मांग ली थी।












Click it and Unblock the Notifications