Shoaib Malik 4th Marriage: चौथी बार घोड़ी चढ़ेंगे शोएब मलिक? खुद तोड़ी चुप्पी! सानिया और सना पर कही बड़ी बात

Shoaib Malik Reacts to Fourth Marriage Rumours: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनकी चौथी शादी को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे थे। अब इन अफवाहों पर शोएब मलिक (Shoaib Malik) का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने एक आधिकारिक बयान जारी कर न केवल इन खबरों का खंडन किया है, बल्कि ट्रोलर्स को सख्त चेतावनी भी दी है।

शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने स्पष्ट किया कि उनकी और सानिया मिर्जा (Sania Mirza) की शादी साल 2023 की शुरुआत में ही खत्म हो गई थी। उन्होंने बताया, 'हम दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था और यह तय हुआ था कि हम मिलकर अपने बच्चे की परवरिश करेंगे। इसके बाद ही मैंने दोबारा निकाह किया।' शोएब ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने की कोशिश की, लेकिन उनकी चुप्पी को गलत समझा गया।

shoaib-malik-reacts-on-sania-mirza

सना जावेद को निशाना बनाने वालों को दी चेतावनी

अपनी मौजूदा पत्नी सना जावेद का बचाव करते हुए शोएब ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'मेरी शादी के बाद से ही लोग मेरा नाम उन महिलाओं के साथ जोड़ रहे हैं जिनसे मैं कभी मिला तक नहीं। मेरी पत्नी को उन चीजों के लिए निशाना बनाया जा रहा है, जिनमें उनका कोई हाथ नहीं है। यह मेरे लिए पूरी तरह से अस्वीकार्य है।'

बेटे के भविष्य को लेकर जताई चिंता

मलिक ने भावुक होते हुए कहा कि उनका बेटा अब उस उम्र में है जहां वह इंटरनेट पर इन मनगढ़ंत कहानियों को पढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि महज कुछ व्यूज और पैसों के लिए फैलाई जा रही ये झूठी खबरें उनके परिवार को मानसिक तनाव दे रही हैं।

होगी कानूनी कार्रवाई

शोएब मलिक ने हेटर्स और गलत खबरें फैलाने वाले पोर्टल्स को सीधा अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा, 'जिम्मेदार बनें, जीवन में लाइक्स और व्यूज से बढ़कर भी बहुत कुछ है। अगर मेरी निजी जिंदगी पर मजाक और अटकलें बंद नहीं हुईं, तो मेरी लीगल टीम व्यक्तियों और फर्मों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+