आखिर सानिया मिर्जा को छोड़ शोएब मलिक ने क्यों थामा सना जावेद का हाथ, खुद कर दिया बड़ा खुलासा
shoaib malik and sana javed: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मालिक अपनी तीसरी शादी के बाद से ही चर्चाओं में हैं। शोएब मलिक ने 20 जनवरी को पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ निकाह की तस्वीरें शेयर की थी। सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते ही शोएब मलिक और सना जावेद को बुरी तरह से ट्रोल किया जाने लगा।
सना जावेद पर बड़ा खुलासा
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सना जावेद और शोएब मलिक पिछले तीन सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। रिपोर्ट के मुताबिक सना जावेद शादीशुदा होने के बावजूद भी शोएब मलिक के साथ रिश्ते में थी। वह अपने पहले पति उमैर जसवाल को धोखा दे रही थीं। पाकिस्तानी मीडिया सना जावेद को लेकर कई तरह के दावे लगातार कर रही है।

सानिया मिर्जा से हुई थी शादी
साल 2010 में शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से शादी रचाई थी। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था और इसके बाद एक होने का फैसला किया। लगभग 14 साल बाद सानिया मिर्जा और शोएब मलिक एक दूसरे से अलग हो गए हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों के ही फैंस सोशल मीडिया पर शोएब मलिक की तीसरी शादी से नाखुश दिखाई दे रहे हैं।
शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी
पाकिस्तान के अनुभवभी बल्लेबाज शोएब मलिक ने अपनी तीसरी शादी को पर चुप्पी तोड़ दी है। शोएब मलिक ने 27 जनवरी को एक पॉडकास्ट में कई बातों का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया। शोएब मलिक ने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कौन उनके बारे में क्या सोचता है। वह बस वही करते हैं जो उनका दिल करता है।
लोग क्या सोचेंगे इससे नहीं पड़ता फर्क
शोएब ने कहा कि मुझे लगता है कि आपको वही करना चाहिए जो आपका दिल कहे। आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि लोग क्या सोचेंगे, बिल्कुल नहीं। भले ही आपको यह समझने में कई साल लग जाएं कि लोग क्या सोचेंगे, आगे बढ़ें और अपना काम करें। चाहे इसमें आपको 10 साल लग जाएं या 20 साल। अगर आपको 20 साल बाद भी समझ आए तो आगे बढ़ें और ऐसा करें।












Click it and Unblock the Notifications