शादी के बाद शोएब मलिक की शर्मनाक हरकत आई सामने, लगा सनसनीखेज आरोप, फैंस को नहीं हो रहा यकीन
Shoaib Malik trolled: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। अपनी खेल से ज्यादा शोएब मलिक पर्सनल लाइफ के कारण चर्चाओं में हैं। शोएब मलिक ने 20 जनवरी यानी कि शनिवार को पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी रचाई है। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस से शादी की खबर खुद ही सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी।
एक ही ओवर में तीन नो बॉल: शोएब मलिक इन दोनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। फॉर्च्यून बारिशल की ओर से खेलते हुए खुलना टाइगर्स के खिलाफ शोएब मलिक ने एक शर्मनाक हरकत की। दरअसल, शोएब मलिक इस मुकाबले के दौरान गेंदबाजी करने आए और अपने ओवर में उन्होंने कुल 18 रन खर्च कर दिए। इस ओवर में शोएब मलिक ने एक दो नहीं बल्कि तीन नो बॉल फेकने का भी कारनामा किया।

फैंस कर रहे हैं आलोचना: शोएब मलिक की इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी आलोचना कर रहे हैं। कुछ फैंस मालिक से मजे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि शोएब मलिक शादी हो या नो बॉल हर काम तीन बार करते हैं। बता दें कि शोएब मलिक ने सना जावेद के साथ तीसरी बार निकाह किया है। इससे पहले शोएब मलिक आयशा सिद्दीकी और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की थी। सानिया मिर्जा से लगभग 14 साल बाद अब शोएब मलिक अलग हो चुके हैं।
लगा फिक्सिंग का आऱोप: 22 जनवरी यानी कि सोमवार को फॉर्च्यून बारिशल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भी 20 ओवर में चार विकेट को खोकर 187 रन बनाए थे। इसके जवाब में खुलना टाइगर्स की टीम जब 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसके इनिंग का चौथा ओवर शोएब मलिक डालने आए। इस ओवर में शोएब मलिक ने तीन नो बॉल फेंका, जिसके बाद फैंस उन पर गंभीर आरोप भी लगा रहे हैं।
फैंस का मानना है कि शोएब मलिक ने मैच को फिक्स किया था। सोशल मीडिया पर लोगों ने फिक्सिंग से जोड़कर शोएब मलिक को टैग करना शुरू कर दिया है। मालिक की इस गलती के कारण खुलना टाइगर्स ने मुकाबले को आसानी से 12 गेंद रहते ही जीत लिया। शोएब मलिक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications