तीसरी शादी के बाद दूसरी बार हनीमून पर मस्ती करते दिखे शोएब मलिक, पति की बाहों में इस हालत में दिखीं सना जावेद
पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा को तलाक देकर 20 जनवरी साल 2024 को सना जावेद संग तीसरी शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आईं तो बवाल सा मच गया। सना और शोएब साथ में काफी खुश लग रहे थे।
शादी के बाद सना और शोएब खुशी खुशी रह रहे हैं। कपल अपने दूसरे हनीमून को एन्जॉय कर रहा है। शोएब अपनी बेगम के साथ स्विटजरलैंड में इन दिनों हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सना जावेद ने शोएब के साथ हनीमून की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे पति को हग करती दिख रही हैं। दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं और इन तस्वीरों पर फैंस भी दिल हार रहे हैं।
सना जावेद और शोएब ने ट्विनिंग की है। कपल ने एक से कपड़े पहने हुए हैं, जिसमें वे दोनों ही काफी प्यारी अलग रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। हसीन वादियों के बीच दोनों की जो कैमिस्ट्री है, वो देखने लायक है।
बताते चलें कि इससे पहले पत्नी को लिये शोएब मलिक हनीमून के लिए न्यूयॉर्क गए थे। बता दें कि सना संग शोएब मलिक ने ये तीसरी शादी की है। इससे पहले आयशा और सानिया मिर्जा संग उन्होंने शादी की थी। सानिया को तलाक देकर ही शोएब ने सना जावेद संग निकाह किया।
बताते चलें कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का तलाक काफी सुर्खियों में रहा था। कपल का एक बेटा भी है, तलाक के बाद जिसकी जमकर चर्चा हुई। फैंस ने शोएब मलिक को काफी बुरा भला कहा। वहीं सानिया मिर्जा पर भी कमेंट्स की बौछार हुई और लोगों ने पाकिस्तानी से शादी करने पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी किया।
वहीं सानिया और शोएब के बेटे की बात की जाए तो खबरें थीं कि दोनों के बेटे को स्कूल में बुली किया जा रहा है। हालांकि बाद में सानिया ने इन सभी खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए लोगों से प्राइवेसी मांगी थी।












Click it and Unblock the Notifications