सानिया मिर्जा से तलाक पर शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या बोले अपने 'पर्सनल मैटर' पर

Shoaib Malik

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के रिश्तों को लेकर पिछले दिनों इतनी सुर्खियां उड़ी इतनी उनकी शादी के दौरान भी नहीं हुई होंगी। ये जोड़ी अपने रियलिटी टॉक शो से ज्यादा अपने तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। तलाक तय बताया गया था लेकिन मिर्जा और मलिक दोनों अपने अलगाव को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। बताया जा रहा है कि कानूनी मुद्दों के चलते वे तलाक पर आधिकारिक तौर पर कुछ कहने से बचते फिर रहे हैं।

 आखिरकार अपने तलाक के बारे में चुप्पी तोड़ी

आखिरकार अपने तलाक के बारे में चुप्पी तोड़ी

चर्चाएं जब इतनी ज्यादा हुई हैं तो शोएब मलिक ने आखिरकार अपने तलाक के बारे में चुप्पी तोड़ते हुए एक न्यूज पोर्टल से कहा कि यह उनका निजी मामला है और इसे अकेला छोड़ देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सानिया और वह अलग होने के बारे में किसी भी सवाल का जवाब नहीं देंगे। कथित तौर पर दोनों ने तलाक की आधिकारिक घोषणा इसलिए नहीं की है क्योंकि उन्हें कुछ पेशेवर प्रतिबद्धताओं को एक साथ पूरा करना है जिसमे उनका ओटीटी शो 'द मिर्जा मलिक शो' शामिल है।

तलाक की जड़ में शोएब मलिक की आशिकमिजाजी बताई जा रही है

तलाक की जड़ में शोएब मलिक की आशिकमिजाजी बताई जा रही है

अगर इस शादी का अंत होता है तो कई फैंस के लिए परीकथा सरीखी प्रेम कहानियों के टूटने जैसे अनुभव होगा जिन्होंने इन दोनों को सरहद पार लांघते प्रेम का एक और उदाहरण पाया था। हालातों के हिसाब से लगता है तलाक हो जाएगा। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने पांच महीने तक डेटिंग करने के बाद साल 2010 में शादी की थी। इस जोड़े ने 30 अक्टूबर, 2018 को बेटे इजहान मिर्जा का दुनिया का स्वागत किया। तलाक की जड़ में शोएब मलिक की आशिकमिजाजी बताई जा रही है। दोनों पति-पत्नी काम के सिलसिले में दूर रहते हैं। यह बताया गया कि शोएब को पाकिस्तानी अभिनेत्री आयशा उमर से प्यार हो गया है।

सानिया ने उदासी भरे सोशल मीडिया पोस्ट किए

सानिया ने उदासी भरे सोशल मीडिया पोस्ट किए

हालांकि इस लिंक-अप की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए आयशा ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया था कि शोएब अपनी पत्नी के साथ खुश हैं और वह इस जोड़े का सम्मान करती हैं। आयशा ने यह भी कहा था कि वह क्रिकेटर की अच्छी दोस्त हैं।

दरअसल सच क्या है ये स्पष्ट तौर पर कहना इतना आसान नहीं। जब सानिया ने उदासी भरे सोशल मीडिया पोस्ट किए तो वे शोएब से रिश्ता टूटने की ओर इशारा कर रहे थे लेकिन फिर रियलिटी शो आ गया और बात उड़ी की ये तो शो को हिट करने के लिए किया गया पब्लिक स्टंट था। हालांकि यह भी सोचने वाली बात है ऐसी चर्चित जोड़ी को शो को हिट करने के लिए ऐसे ड्रामे करने की जरूरत ही क्या होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+