रावलपिंडी एक्सप्रेस ने खुद ही तोड़ा अपना सपना, फिल्म डायरेक्टर की हरकत पर हुए आग बबूला
Shoaib Akhtar biopic Rawalpindi Express: शोएब अख्तर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वह अपनी बायोपिक के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं।
Shoaib Akhtar biopic Rawalpindi Express: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपने विचार को शेयर करने का काम करते रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को लेकर वह अपनी बयानबाजी से चर्चा बटोरते रहते हैं। कई बार उन्हें भारतीय फैंस ने ट्रोल भी किया है। इसके बावजूद वह भारतीय क्रिकेटरों को लेकर अपनी राय साझा करते रहते हैं।

कई खिलाड़ियों पर बन चुकी है बायोपिक
भारतीय क्रिकेट के लिविंग लिजेंड कपिल देव से लेकर कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी तक पर बायोपिक बनाई जा चुकी है। कुछ दिन पहले महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक को भी रिलीज किया गया था। भारत में अब तक कई बड़े खिलाडियों के जीवन पर फिल्में बन चुकी हैं। इनमें मिल्खा सिंह, मैरी कॉम, मोहम्मद अजहरुद्दीन और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

शोएब अख्तर हुए अपने बायोपिक से आउट
रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर के नाम पर भी बायोपिक बनने की तैयारी हो रही थी। कुछ दिन पहले शोएब अख्तर ने फिल्म को पोस्ट को रिलीज भी किया था। लेकिन अब खबरें ऐसी आ रही है कि शोएब अख्तर ने अपने बायोपिक को बनाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने खुद ही इस बात का फैसला लिया है। इसके साथ ही उन्होंने किसी को भी अपने जीवन पर फिल्म बनाने का हक नहीं दिया है, अगर कोई उनके बिना प्रमीशन के ऐसा करता है तो वह उस पर केस ठोक देंगे।

शोएब अख्तर का फूटा गुस्सा
रिपोर्ट की मानें तो शोएब अख्तर ने मैनेजमेंट और लीगल टीम के जरिए करार समाप्त कर खुद को अपनी बायोपिक और निर्माताओं से अलग कर लिया है। कॉन्ट्रेक्ट की शर्तों के उल्लंघन होने के बाद शोएब अख्तर मे मजबूरन यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि चीजें सही नहीं हो रही थी, मैंने काफी कोशिश की लेकिन हालात बुरे हो रहे थे। ऐसे में मैंने खुद को इस करार से अलग कर लिया है। इसके बावजूद अगर निर्माता उनकी बायोपिक बनाना जारी रखते हैं तो वह उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications