शोएब अख्तर ने उड़ाई पाकिस्तानी टीम की धज्जियां, वेस्टइंडीज में हार को लेकर किया तीखा हमला

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन लगातार गिर रहा है और बैक टू बैक दो सीरीज में हार के बाद टीम की फजीहत हुई है। बाबर आज़म और रिजवान के होते हुए टीम को वेस्टइंडीज में एकदिवसीय सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद पूर्व क्रिकेटरों की बयानबाजी सामने आई है।

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी अपनी टीम को खरीखोटी सुनाने का काम किया है। अख्तर के अनुसार टीम में बदलाव की आवश्यकता है और हर तरह की पिचों पर खेलने की आदत डालनी पड़ेगी। अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया से पाक टीम की जमकर क्लास लगा दी है।

pakistan cricket team

एक शो में बातचीत करते हुए शोएब अख्तर ने कहा कि हमारे दौर में टीम में उत्साही और प्रभावशाली खिलाड़ी होते थे, और हमारा खेलने का तरीका भी वैसा ही जोशीला था। हम कभी किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रहते थे। हर सदस्य टीम के लिए आगे बढ़कर योगदान देता था। कोई भी ज़िम्मेदारी से नहीं भागता था।

उन्होंने यह भी कहा कि आज का माहौल काफी बदल चुका है। बीते 10-15 वर्षों में ऐसा महसूस होता है कि खिलाड़ी अब सिर्फ अपने व्यक्तिगत रिकॉर्ड और औसत को बेहतर करने में लगे हैं। हर कोई अपने लिए खेल रहा है। जबकि असली मकसद यह होना चाहिए कि मैदान पर उतरकर अपने देश को जीत दिलाई जाए।

पिच को लेकर मारा जोरदार ताना

शोएब अख्तर ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि हमें अपनी सोच, मानसिकता और खेलने के तरीके में बदलाव लाने की ज़रूरत है। ऐसा माहौल बनाना होगा। आपको आधुनिक क्रिकेट के अनुसार खेलना चाहिए। ये समझना इतना मुश्किल भी तो नहीं है, है ना? हल्की सी सीम मिल जाए तो ये मुश्किल में पड़ जाते हैं। रावलपिंडी जैसी पिचें तो हर जगह लेकर नहीं घूम सकते।

विंडीज के सामने पाक की करारी हार

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में पाक टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम के अप्रोच पर सवाल उठे थे। अख्तर के अनुसार इंटेंट के लिए जाना पड़ेगा और अप्रोच में भी परिवर्तन करना होगा। ऐसा नहीं करने पर टीम हारती रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+