शोएब अख्तर ने कहा, राहुल द्रविड़ को ये साबित करना होगा वह ओवरेटेड कोच नहीं हैं

नई दिल्लीः भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा वनडे मैच खेल रही है जहां पर उसके सामने क्लीन स्वीप से बचने की चुनौती है। भारत को शुरुआती दो वनडे मुकाबलों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। तीसरे वनडे में टीम चार बदलावों के साथ खेलन के लिए उतरी है। कोच राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में भारत नई तरह की चुनौती से जूझ रहा है क्योंकि जिस तरह का बदलाव लीडरशिप में हुआ उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। पिछले पांच महीने पहले तीनों फॉर्मेट के कप्तान कोहली अब पूरी तरह से एक बल्लेबाज के तौर पर ही खेल रहे हैं।

Recommended Video

      Virat Kohli Captaincy Controversy: Shoaib Akhtar बोले- कोहली से छुड़वाई गई कप्तानी | वनइंडिया हिंदी
      Shoaib Akhtar explains tasks challenges for Indian Cricket head coach Ravi Shastri

      जब राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम की कोचिंग का दायित्व सौंपा गया था तब सबको लगा था कि अब भारतीय क्रिकेट नई ऊंचाईयों को छूने जा रहा है क्योंकि राहुल का ट्रैक रिकॉर्ड एक कोच के तौर पर शानदार है लेकिन साथ ही चुनौती भी थी क्योंकि द्रविड़ ने कभी भी इस स्तर पर कोचिंग नहीं दी है और वे पर्दे के पीछे काम करने वाले इंसान है, शायद वे तभी अपना बेस्ट दे पाते हैं।

      अब द्रविड़ को खुलकर जीत-हार की जिम्मेदारी लेनी हैं और उनकी कोचिंग के तहत भारत को विदेशी धरती पर मिले पहले दौरे पर ही करारी हार का सामना करना पड़ा। इस बारे में बात करते हुए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का कहना है कि राहुल द्रविड़ के सामने अब यह साबित करने की चुनौती है कि वह ओवररेटेड कोच नहीं है। ओवररेटिड यानी जिसको उसकी क्षमता से ज्यादा आंका जाता रहा और वैसी ही तारीफे मिलती रही।

      अख्तर ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि लोग उनको ओवररेटिड कोच नहीं बताएं। उनको ये साबित करना होगा और निश्चित तौर पर पूर्व कोच रवि शास्त्री की जगह भरना उनके लिए आसान नहीं होगा। द्रविड़ के सामने काफी काम बाकी हैं, देखते हैं वे क्या कर पाते हैं।

      इसी दौरान शोएब ने यह भी कहा कि भारतीय क्रिकेट फिलहाल नीचे नहीं जा रहा है। उनका कहना है, "मुझे नहीं पता कि (बीसीसीआई अध्यक्ष) सौरव गांगुली और अन्य लोग क्या सोचते हैं। लेकिन भारतीय क्रिकेट निश्चित रूप से शिखर पर है। भारतीय क्रिकेट नीचे नहीं जा रहा है। आपको स्थिति पर नियंत्रण रखना होगा। राहुल द्रविड़ के हाथ में है बड़ा काम है।"

      बता दें कि चौथे वनडे में भारत ने प्रसिद्ध कृष्णा को जगह दी है जबकि जयंत यादव और सूर्यकुमार को मौका मिला है। भुवी के स्थान पर दीपक चाहर की वापसी हुई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+