IND vs ENG: क्या फिर से होगा भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल? ICC पर पैसों को लेकर लगे गंभीर आरोप
T20 WC 2024, IND vs ENG: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार सात मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली है, अब 29 जून को खिताबी मुकाबले में टीम के सामने साउथ अफ्रीका होगी। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत के स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया। हालांकि, भारत की जीत इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को रास नहीं, उन्होंने आईसीसी पर गंभीर आरोप लगाए है।
आईसीसी पर लगाया निष्पक्ष नहीं होने का आरोप
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का मानना है कि मौजूदा टी20 विश्व कप 'पूरी तरह से भारत के हिसाब से बनाया गया है' और वैश्विक संस्था आईसीसी (ICC) को अन्य देशों के प्रति थोड़ा निष्पक्ष होना चाहिए क्योंकि यह सिर्फ व्यावसायिक फायदे के लिए करायी जाने वाली द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं है।

बताया टीम इंडिया सुबह ही क्यों खेलती है मैच
49 वर्षीय वॉन ने यूट्यूब चैनल 'क्लब प्रेयरी फायर' पर आस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट के साथ पोडकास्ट के दौरान कहा कि, 'यह उनका टूर्नामेंट है, क्या ऐसा नहीं है? सचमुच ऐसा ही है। आप जानते हैं। वे जब चाहें तब खेल सकते हैं, उन्हें पता है कि उनका सेमीफाइनल कहां है, वे हर मैच सुबह खेलते हैं ताकि रात में भारत में लोग टीवी पर उन्हें देख सकें।'
आईसीसी पर लगाया वित्तीय ताकत के आगे झुकने का आरोप
वॉन की शिकायत यह है कि भारत को अपने सभी मैच सुबह खेलने को मिले जो भारतीय दर्शकों के मुफीद हैं क्योंकि वे शाम को मैच देखते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) पर भारत की वित्तीय ताकत के आगे झुकने के लिए निशाना साधा।
'भारत के लिए तैयार किया गया टूर्नामेंट'
उन्होंने आरोप लगाया कि, 'जब आप विश्व कप में खेलते हैं तो इस टूर्नामेंट में किसी एक टीम के प्रति सहानुभूति या किसी भी तरह का झुकाव नहीं हो सकता है। पर यह टूर्नामेंट पूरी तरह से भारत के लिए तैयार किया गया है। बहुत सरल बात है।''
वह यह भी मानते हैं कि भारत जैसी काबिल टीम को क्रिकेट मैच जीतने के लिए किसी भी तरह के अहसान की जरूरत नहीं है। भारत ने एक भी रात का मैच नहीं खेला और वह एकमात्र टीम थी जिसका क्लासिफिकेशन (ए1) स्थायी था और सेमीफाइनल स्थल (गयाना) भी निश्चित था।'
गिलक्रिस्ट भी वॉन से सहमत थे कि बहुत से भारतीय प्रशंसकों को लगता है कि कार्यक्रम से समझौता किया गया है।आस्ट्रेलिया के इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, 'कुछ जुनूनी क्रिकेट समर्थक इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं और सहमत हैं कि कार्यक्रम में कुछ हद तक समझौता किया गया है।'
ये भी पढ़ें- England के खिलाफ क्या था रोहित शर्मा का मास्टर प्लान? फाइनल में एंट्री के बाद कप्तान ने किया बड़ा खुलासा
गिलक्रिस्ट ने कहा, 'भारत टूर्नामेंट में लगातार प्रदर्शन करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम रही है। शायद दक्षिण अफ्रीका भी। लेकिन भारत को जीतना चाहिए और अगर वे ऐसा करते हैं तो यह उनके लिए अच्छा है।' उन्होंने कहा, 'लेकिन आप सही कह रहे हैं। ऐसे बहुत से भारतीय समर्थक हैं जो इतने भोले नहीं है कि उन्हें यह दिखायी नहीं दे रहा।'
क्या फिर से होगा भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल?
दरअसल, इस तरह के कुछ आरोपों के बाद फैंस चिंता में जरूर होंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। फाइन अपने निर्धारित समय पर खेला जाएगा। टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल जैसे बडे मैचों में मिली हार या जीत के बाद अक्सर भावनात्मक प्रतिक्रियाएं चरम पर होती हैं, और इस दौरान लोग अपने-अपने अनुसार रिएक्शन देते हैं, जिसका मैच से कोई लेना-देना नहीं होता, जबतक की कोई आधिकारिक जानकारी न हो।












Click it and Unblock the Notifications