IPL 2023: शिवम दुबे ने MS Dhoni को बताया CSK की जरूरत, बोले- कैप्टन कूल ने मुझे समझाया मेरा रोल
IPL 2023 Final: शिवम दूबे ने कहा कि, 'एमएस धोनी ने मुझे बताया कि मेरी भूमिका क्या है। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे अपना रन-रेट बढ़ाना होगा, यह कहते हुए कि भले ही मैं जल्द आउट हो जाऊं।'

IPL 2023 Final: महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व का ही कमाल है कि, जिसने भी उनकी कप्तानी में मैच खेला वो फिर कैप्टन कूल की प्रशंसा किए बिना रह नहीं सका। इस बीच अब चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज शिवम दुबे ने कहा कि टीम को आगे बढ़ाने के लिए कप्तान एमएस धोनी की जरूरत है। धोनी ने आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर सीएसके को पांचवीं बार टूर्नामेंट का चैंपियन बना दिया।
चेन्नई को धोनी की जरूरत- शिवम दुबे
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए दुबे ने कहा कि धोनी ने उनका परिचय विचारों की स्पष्टता से कराया है। उन्होंने कहा कि, 'मुझे नहीं पता कि वह अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं, लेकिन हमें उनकी जरूरत है, ताकि हम खुद के बेहतर बना सकें। माही भाई से मुझे सोचने की स्पष्टता मिली है।
उन्होंने आगे कहा कि धोनी ने टीम में अपनी भूमिका स्पष्ट करते हुए उन्हें अपनी रन-रेट बढ़ाने के लिए कहा था। दुबे ने 16 मैचों में 418 रन बनाए और आईपीएल 2023 में सीएसके के लिए तीसरे सबसे बड़े स्कोरर साबित हुए।
दुबे ने कहा कि, उन्होंने मुझे बताया कि मेरी भूमिका क्या है। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे अपना रन-रेट बढ़ाना होगा, यह कहते हुए कि भले ही मैं जल्दी आउट हो जाऊं, कोई समस्या नहीं है लेकिन दिए गए कार्य को पूरा करने का प्रयास करें, जोकि धोनी का दुबे के लिए स्पष्ट संदेश था।
सीएसके बनाम जीटी फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी ने बी साई सुदर्शन की शानदार पारी के दम पर स्कोरबोर्ड पर 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए, सुदर्शन ने 47 गेंदों पर 96 रन बनाए। दूसरी पारी में डेवोन कॉनवे ने ताबड़तोड़ 47 रन बनाए, और आखिर में रवींद्र जडेजा ने अंतिम गेंद पर चौका जड़कर खिताब अपने नाम कर लिया।
दरअसल, फाइनल के बाद, धोनी ने यह भी पुष्टि की कि वह आईपीएल 2023 के बाद संन्यास नहीं लेंगे और अगले सीजन में भूमिका निभाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications