'मेरे जीवन के असली हीरो', वर्ल्ड कप जीतने के बाद शिवम दुबे ने पिता को पहनाया गोल्ड मेडल, आंखें हुईं नम!

T20 World Cup 2026, Shivam Dube: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की धमाकेदार जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की घर वापसी के किस्से हर किसी का दिल जीत रहे हैं। इसी कड़ी में स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे का एक वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मुंबई पहुंचते ही शिवम ने अपनी सफलता का सबसे बड़ा प्रतीक वर्ल्ड कप विनर्स मेडल अपने पिता के गले में डाल दिया।

असली हीरो के लिए असली सम्मान (T20 World Cup 2026, Shivam Dube)

शिवम ने सोशल मीडिया पर इस पल का वीडियो शेयर करते हुए अपने पिता को जीवन का असली हीरो बताया। वीडियो में उनके पिता भारतीय टीम की जर्सी पहने नज़र आ रहे हैं और मेडल पहनते वक्त उनके चेहरे की खुशी साफ बयां कर रही थी कि एक पिता के लिए इससे बड़ा गौरव का पल नहीं हो सकता। इस पोस्ट पर बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर सहित कई दिग्गजों ने अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं।

Shivam Dube 1

शिवम दुबे के लिए दमदार रहा टी-20 वर्ल्ड कप

शिवम दुबे अपने शानदार खेल के लिए भी इस वर्ल्ड कप में छाए रहे। वे टूर्नामेंट में भारत के चौथे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। 9 मैचों में 39.16 की औसत और 169.06 के स्ट्राइक-रेट से 235 रन बनाए। पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और इंग्लैंड के खिलाफ उनकी पारियां निर्णायक रहीं। कप्तान सूर्या ने उन पर भरोसा जताते हुए कठिन परिस्थितियों में गेंद सौंपी। उन्होंने कुल 5 विकेट लिए, लेकिन सबसे यादगार इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल का आखिरी ओवर रहा।

ट्रेन से पूरा किया घर तक का सफर

शिवम ने स्वीकार किया कि वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अंतिम ओवर फेंकना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उन्होंने खुद पर भरोसा रखा। वर्ल्ड कप जीतने के अगले ही दिन शिवम दुबे अहमदाबाद से सीधे अपने घर मुंबई चले गए थे। शिवम दुबे की सादगी ने फैंस को तब और प्रभावित किया जब यह पता चला कि रविवार (8 मार्च) को फाइनल के बाद अहमदाबाद से उड़ानें उपलब्ध न होने के कारण उन्होंने ट्रेन से सफर करना बेहतर समझा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+