बल्ले से तबाही मचाने वाले शिवम दुबे की अजब प्रेम कहानी! गर्लफ्रेंड से दो बार रचाई शादी, जानें वजह
Shivam Dube News: भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे हैं। हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के बाद शिवम दुबे लगातार टी-20 फॉर्मेट में भारत के लिए ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर रहे हैं। शिवम दुबे ने अफगानिस्तान के खिलाफ भी भारत के लिए मैच विनिंग पारी खेली। इससे पहले साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी शिवम दुबे का बल्ला खूब चला था।
दुबे ने बनाए 63 रन: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में शिवम दुबे ने नाबाद 63 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। शिवम दुबे की दमदार पारी की बदौलत ही भारतीय टीम आसानी से अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले को जीतने में सफल रही। शिवम दुबे भारत के लिए मैच विनर बनकर सामने आए।

चेन्नई के लिए खेलते हैं दुबे: पिछले दो सीजन से शिवम दुबे चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा है। शिवम दुबे की बल्लेबाजी में हुए बदलाव में महेंद्र सिंह धोनी का हाथ भी माना जा सकता है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही शिवम दुबे की बल्लेबाजी में निखार देखने को मिली है। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आईपीएल में शिवम दुबे कई बेहतरीन पारियां खेल चुके हैं। वहीं अब भारत की तरफ से भी उनका बल्ला जमकर हल्ला बोल रहा है।
दिलचस्प है लव लाइफ: क्रिकेट के अलावा अपनी लव लाइफ के कारण भी शिवम दुबे चर्चाओं में रहे हैं। शिवम दुबे ने एक मुस्लिम लड़की से शादी की है। शिवम दुबे की वाइफ का नाम अंजुम खान है। अंजुम खान और शिवम दुबे ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। जिसके बाद दोनों ने ही शादी करने का फैसला किया। शिवम दुबे हिंदू परिवार से हैं जबकि अंजुम खान मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। ऐसे में इन दोनों के ही घर वालों ने कोई आपत्ति नहीं जताई और दोनों को शादी की मंजूरी मिली गई।
दो बार रचाई शादी: हालांकि, शिवम दुबे ने अपनी गर्लफ्रेंड अंजुम खान से दो बार शादी की। शिवम और अंजुम ने हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाज से साल 2021 में शादी रचाई थी। शिवम दुबे ने अंजुम खान के साथ पहले सात फेरे लिए और फिर निकाह भी किया। उन्होंने दोनों ही धर्मों के हिसाब से शादी की। शादी के लगभग 1 साल बाद शिवम दुबे और अंजुम पेरेंट्स बने। फरवरी 2022 में दोनों को एक बेटा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications