Rinku Singh की तरह एक ओवर में जड़ दिए 5 छक्के, अब इस दिग्गज ने बल्ले से मचाई तबाही, टीम को मिली जीत
Shimron Hetmyer smashes 5 sixes: भारतीय टी-20 टीम के फिनिशर माने जाने वाले रिंकू सिंह की एक पारी फैंस शायद ही कभी भूल पाएंगे। रिंकू सिंह ने साल 2023 आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक ही ओवर में 5 छक्के मारे थे। यश दयाल के ओवर में केकेआर के लिए रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर पांच छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी थी। रिंकू सिंह इस पारी के बाद एक अलग ही खिलाड़ी के रूप में बनकर सामने आए हैं।
शिमरोन हेटमायर ने 10 गेंदों में बनाए 39 रन (Shimron Hetmyer smashes 5 sixes)
ग्लोबल सुपर लीग 2025 के सेमीफाइनल में शिमरोन हेटमायर ने सिर्फ 10 गेंदों में 39 रनों की तूफानी पारी खेलकर गयाना अमेजन वॉरियर्स को फाइनल में पहुंचा दिया। 16 जुलाई को खेले गए इस मुकाबले में गयाना ने होबार्ट हरिकेन्स को 4 विकेट से हराया। अब टीम का मुकाबला 18 जुलाई को फाइनल में रंगपुर राइडर्स से होगा। इस मैच में गयाना को जीत के लिए 126 रन का लक्ष्य मिला था।

एक ओवर में हेटमायर ने जड़े पांच छक्के
जब हेटमायर बल्लेबाजी के लिए आए, तब टीम का स्कोर 42/3 था और 63 गेंदों में 84 रन की जरूरत थी। शुरुआत में उन्होंने एक रन लिया, लेकिन अगली ही ओवर में उन्होंने कमाल कर दिया। फैबियन एलन के एक ओवर में हेटमायर ने पांच छक्के जड़ दिए। पहली गेंद को उन्होंने लॉन्ग ऑन के ऊपर से मारा। दूसरी गेंद पर ओडियन स्मिथ ने उनका कैच छोड़ा, और गेंद छक्का बन गई। तीसरी गेंद पर सीधा सिक्स मारा गया साइट स्क्रीन पर। चौथी गेंद को उन्होंने डीप मिड विकेट पर भेजा। पांचवीं गेंद पर 2 रन लिए और आखिरी गेंद पर एक और शानदार छक्का मारा। इस ओवर में कुल 32 रन बने।
21 गेंद पहले टीम को मिली जीत
हेटमायर इससे पहले ग्लोबल सुपर लीग 2025 में सिर्फ 13, 12 और 14 रन ही बना पाए थे। लेकिन इस पारी में उन्होंने टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। इससे पहले MLC 2025 में भी उन्होंने 97*, 78* और 62* की नाबाद पारियां खेली थीं। एलन के ओवर के बाद हेटमायर ने अगली ओवर में भी एक छक्का लगाया लेकिन फिर कैच आउट हो गए। इसके बावजूद उन्होंने टीम के लिए दबाव पूरी तरह खत्म कर दिया था। अंत में मोइन अली ने पारी को संभाला और टीम को 21 गेंद पहले जीत दिलाई।












Click it and Unblock the Notifications