VIDEO : पिता से किए सवाल तो धवन को पड़ा थप्पड़, बोले- बाप हमेशा बाप होता है

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर शिखर धवन ने ना सिर्फ बल्लेबाजी से दिल जीता है, बल्कि अपने प्यारे स्वभाव के साथ भी सबको दीवाना बनाया हुआ है। मैदान पर उनका प्रदर्शन शानदार तो देखने को मिलता ही है, लेकिन अब मैदान के बाहर सोशल मीडिया पर भी वह छाए हुए हैं। धवन आए दिन मजारिया भरे वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं, जिसे देख फैंस अपनी हंसी रोक नहीं पाते। अब धवन ने एक और ऐसा वीडियो डाला है, जिसे देख आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Republic Day 2022 : बड़ा सम्मान पाने पर खुश हुए नीरज चोपड़ा, वीडियो जारी कर कही ये बातें

धवन ने पूछा जवाब तो पड़ा चांटा

धवन ने पूछा जवाब तो पड़ा चांटा

यूं तो धवन को आपने पृथ्वी शाॅ के साथ मजाक भरे वीडियो बनाते हुए देखा होगा। लेकिन इस इस बार उन्होंने अपने पापा के साथ एक वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में शिखर धवन को उनके पापा जोर से एक चांटा जड़ देते हैं। हालांकि यह एक मजाकिया वीडियो क्लिप है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। धवन के पिता उनसे पंजाबी में सवाल करते हैं कि चाय तुम गिराकर आए हो अंदर? इसके जवाब में शिखर धवन पूछते हैं कि वारंट लाया है, गवाह है तेरे पास? उनके जवाब देते ही पिता धवन को जोर का थप्पड़ मार दे मारते हैं, साथ में कहते हैं कि चल पोछा मार अंदर। दरअसल ये सोशल मीडिया का चर्चित रील्स है।

बाप हमेशा बाप ही होता

बाप हमेशा बाप ही होता

इस वीडियो शेयर करते हुए धवन ने लिखा कि बाप हमेशा बाप ही होता। इस वीडियो को महज 2 घंटे में 3 लाख से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है। वहीं चार हजार से ज्यादा कमेंट किए जा चुके हैं। वहीं हरभजन सिंह ने भी उनके इस फनी वीडियो पर रिएक्शन दिया है। आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने भी हंसने वाली इमोजी कमेंट करते दिखाई। इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और हुमा कुरैशी ने भी धवन की वीडियो पर रिएक्श दिया।

लय में धवन

हाल ही में साउथ अफ्रीका दाैरे पर भारतीय टीम को 3 वनडे मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी। भले ही टीम जीत दर्ज ना कर पाई हो, लेकिन धवन लयय में दिखे। उन्होंने अपने फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। उन्होंने सीरीज के 2 मैचों में अर्धशतक जड़े। पहले मैच में वह शतक की ओर जा रहे थे, लेकिन 79 रन पर आउट हो गए थे। फिर केपटाउन में तीसरे वनडे में 61 रन की पारी खेली। मध्यक्रम के बल्लेबाज खास नहीं कर पाए थे, जिस कारण धवन की पारियों पर पानी फिर गया था। लेकिन अब धवन टीम में लाैट चुके हैं। विंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली वनडे, टी20 सीरीज में उनकी जगह पक्की लग रही है। वह अब वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे। काफी लंबे समय बाद धवन-रोहित की जोड़ी मैदान पर दिखेगी। धवन को हालांकि पिछले कुछ समय में अन्य युवाओं के उभरने से टेस्ट से जगह गंवानी पड़ी थी। सीमित ओवरों के क्रिकेट में भी उनकी जगह युवाओं को आजमाया गया, लेकिन उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। ऐसे में धवन ने वापसी कर संदेश दे दिया है कि भले टेस्ट में जगह ना मिल पाई, लेकिन सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनका बल्ला अभी भी गजरने से थमा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+