शिखर धवन और बेटे जोरावर की वीडियो कॉल, दुःखी होकर बोले अब तेरे बिना रहा नहीं जाता
Shikhar Dhawan: शिखर धवन उस इंसान का नाम है जो अपनी पीड़ा भी मुस्कान के पीछे छुपा लेता है। हाल ही में शिखर धवन का अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी के साथ तलाक हुआ है। अदालत ने माना कि धवन को काफी परेशानी झेलने पड़ी और मानसिक तनाव भी रहा।
धवन ने उनके साथ चल रहे घटनाक्रम का जिक्र कभी बाहर आकर नहीं किया। आयशा मुखर्जी के साथ शादी के बाद धवन को बेटा हुआ जिसका नाम जोरावर रखा गया। वह ऑस्ट्रेलिया में आयशा के साथ रहता है। धवन ने अपने बेटे के साथ वीडियो कॉल पर बात की है।

जोरावर के साथ वीडियो कॉल पर बात करने का स्क्रीन शॉट शिखर धवन ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट किया है। इसमें कैप्शन मजेदार रहा है। धवन ने गुलजार की एक शायरी लिखते हुए बताया कि बेटे के साथ उनकी वीडियो कॉल पर बात हुई है। धवन इसमें मुस्कुरा रहे हैं।
हालांकि शिखर धवन मुस्कुरा रहे हैं लेकिन इस मुस्कान के पीछे उनका दर्द देखा जा सकता है। गुलजार की शायरी कोट करते हुए धवन ने लिखा कि एक अजीब सी बेताबी है तेरे बिन, रह भी लेते हैं और रहा भी नहीं जाता। धवन का यह पोस्ट देखकर फैन्स भी भावुक हो गए और उनको सबसे मजबूत इंसान बताया। धवन ने मुस्कुरा रहे हैं क्योंकि वह हँसमुख इन्सान हैं लेकिन फैन्स को उनकी पोस्ट से काफी दर्द हुआ है।
गौरतलब है कि शिखर धवन की शादी उनसे उम्र में दस साल बड़ी आयशा से हुई थी। सोशल मीडिया से दोनों की मुलाकत हुई थी और बाद में यह प्यार में बदल गई। इसके बाद अब दिल्ली की एक फैमिली कोर्ट से दोनों का तलाक हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications