World Cup 2023: वर्ल्ड कप में ये पांच खिलाड़ी मचाएंगे धमाल, गब्बर ने बताया नाम, देखें लिस्ट
World Cup 2023, Shikhar Dhawan: 5 अक्टूबर से भारत में वनडे वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। भारतीय सरजमीं पर मुकाबले होने की वजह से भारतीय टीम को इस साल वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान को भी सेमीफाइनलिस्ट होने की उम्मीद जताई जा रही है। वर्ल्ड कप के लिए अगले महीने भारतीय टीम का ऐलान किया जा सकता है।
भारत के पास इतिहास दोहराने का मौका: भारतीय टीम के लिए कई यादगार पारियां खेलने वाले शिखर धवन ने वर्ल्ड कप से पहले कुछ बातों का जिक्र किया है। 12 साल पहले साल 2011 में भारत ने अपने घर पर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत के पास एक बार फिर इतिहास दोहराने का मौका होगा।

शिखर धवन ने कही यह बात: वनडे वर्ल्ड कप को लेकर शिखर धवन ने कहा कि भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा इस साल जबरदस्त प्रदर्शन कर सकते हैं। रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2019 में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने में सफल रहे थे। रोहित ने 9 मैचों में 5 शतक जड़ते हुए 648 रन बनाए थे। भारतीय टीम को अपने कप्तान से एक बार फिर इस तरह के दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
इन 5 खिलाड़ियों को बताया बेस्ट: शिखर धवन ने पांच खिलाड़ियों का नाम लिया है जो इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में अपने देश के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली के अलावा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क से धवन से उम्मीद जताई है। वहीं कगिसो रबाडा और राशिद खान भी इस वर्ल्ड कप में अपनी-अपनी टीमों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। बता दें कि राशिद खान 89 वनडे मैचों में 167 विकेट ले चुके हैं। वहीं रबाडा 89 मैचों में 137 विकेट लेने में सफल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications