'प्यार को भुलाना है तो दूसरी वाली मस्त होनी चाहिए', शिखर धवन का वीडियो वायरल

Shikhar Dhawan Instagram posts: भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर फैंस की हंसी नहीं रुक रही है। शिखर धवन ने मजाकिया अंदाज में प्यार को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया।

धवन ने शेयर किया वीडियो

शिखर धवन सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फनी वीडियो बनाते रहते हैं। शिखर धवन को कई मौकों पर मीम्स बनाकर मनोरंजन करते हुए देखा गया है। रविवार को शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में धवन कहते हैं कि कौन कहता है पहले प्यार को भुलाया नहीं जा सकता। बस दूसरी वाली मस्त होनी चाहिए!

Shikhar Dhawan 1

फैंस कर रहे मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में शिखर धवन ने लिखा इस पर आपका क्या कहना है दोस्तों? जिसके बाद लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि शिखर भाई आपका अपना अलग ही चल रहा है। वही एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब आप शादी कर लो।

पंजाब किंग्स की करेंगे कप्ततानी

आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स की तरफ से शिखर धवन कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। पिछले सीजन भी शिखर धवन ने पंजाब की तरफ से कप्तानी की थी। हालांकि पंजाब की टीम अपनी जगह प्लेऑफ में बनाने में कामयाब नहीं रही थी। शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब कुंग्स की कोशिश आईपीएल 2024 में बेहतर प्रदर्शन करने की होगी। आईपीएल 2023 में पंजाब की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

आईपीएल के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों की लिस्ट में शिखर धवन का नाम भी आता है। 38 साल के शिखर धवन अब तक आईपीएल के कुल 217 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान 35.39 की बेहतरीन औसत से उन्होंने 6617 रन बनाए हैं। जिसमें दो शतक और 50 अर्थशतक शामिल है। शिखर धवन का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 106 रन रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+