बेटे जोरावर को लेकर फिर छलका शिखर धवन का दर्द, कहा- दुख होता है पर मैंने अब जीना सीख लिया है...

Shikhar Dhawan son Zoravar: भारतीय क्रिकेट के लिए कई मैच विनिंग पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन लंबे समय से टीम से बाहर हैं। क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट से शिखर धवन बाहर चल रहे हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा शिखर धवन की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रही है। अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से अलग होने के बाद शिखर धवन काफी अकेले हो गए हैं।

बेटे को लेकर कही यह बात

शिखर धवन अपने बेटे जोरावर को लेकर एक बार फिर कुछ बातों का जिक्र किया है। पिछले साल अपने बेटे के जन्मदिन पर शिखर धवन ने एक भावुक भरा इंस्टाग्राम पोस्ट लिखा था। जिसे पढ़कर फैंस की आंखें भी नम हो गई थी। शिखर धवन ने अब एक पॉडकास्ट में अपने बेटे जोरावर को लेकर दिल छूने वाली बात कही है।

Shikhar Dhawan 1

पोस्ट करते समय हुए इमोशनल

ह्यूमंस ऑफ मुंबई नाम के पॉडकास्ट पर शिखर धवन से उनके बेटे को लेकर सवाल किया गया। इस पर शिखर धवन ने कहा मैं दर्द में नहीं था, मैं केवल भावनाएं व्यक्त कर रहा था कि उसका बर्थडे है और चार-पांच महीने से हमारे बीच कोई बातचीत नहीं हुई थी। इसीलिए पोस्ट करते समय मैं थोड़ा इमोशनल हो गया था।

मैंने ऐसे जीना सीख लिया है

शिखर धवन ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा अगर मैं ज्यादा दुखी रहूंगा और उसे इस बात के बारे में पता चलेगा तो यह नेगेटिव एनर्जी उसके पास भी पहुंच जाएगी। मैं कभी भी नहीं चाहूंगा कि मेरे बेटा किसी भी तरह से नेगेटिव हो। मैंने अब हालात के साथ समझौता कर लिया है। मैंने ऐसे जीना सीख लिया है। मैं अभी भी पॉजिटिव हूं और उसे प्यार भेज रहा हूं ताकि वह जहां भी रहे खुश रहे। जब उसका मन होगा या कुदरत ने बुलाना होगा तो आ जाएगा।

मैं उदास भी होता हूं उसे मिस भी करता हूं

शिखर धवन के मुताबिक वह अपने बेटे जोरावर से मिलने के लिए किसी पर दबाव नहीं डालना चाहते हैं। शिखर धवन ने बताया जोरावर जैसा चाहे वैसा बने। मैं उसे पर जोर नहीं डालना चाहता। मैं उसे रोज मैसेज करता हूं चाहे उसके पास पहुंचे या ना पहुंचे। लेकिन मैं कभी नहीं सोचता कि वह जाकर इन्हें पढ़े। मैं एक पिता के रूप में अपना कर्म कर रहा हूं बाकी उस पर है कि उसे क्या करना है। मैं उदास भी होता हूं उसे मिस भी करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+