शिखर धवन ने IPL में पूरे किए 6000 रन, जानिए किस भारतीय के नाम है सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड

नई दिल्ली, अप्रैल 25। टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने आईपीएल में अपने 6000 रन पूरे कर लिए हैं। सोमवार को चेन्नई के खिलाफ धवन के 2 रन बनाते ही उन्होंने आईपीएल इतिहास में 6000 रन पूरे कर लिए। आपको बता दें कि धवन का यह आईपीएल में 200वां मैच है। आईपीएल हिस्ट्री में धवन 6000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनके अलावा विराट कोहली के नाम यह रिकॉर्ड है। 3 साल तक दिल्ली कैपिटल्स में रहने के बाद शिखर धवन इस साल पंजाब किंग्स में आ गए हैं।

Shikhar Dhawan

आईपीएल में 200 से अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी

Recommended Video

    IPL 2022: बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, मुंबई इंडियंस लगातार 8 मैच हारने वाली पहली टीम बनी | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अभी तक विराट कोहली के नाम है। कोहली के बाद सबसे अधिक रन की सूची में शिखर धवन दूसरे नंबर पर हैं। आईपीएल में 200वां मैच खेलने वाले धवन 8वें खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अलावा एमएस धोनी (228), दिनेश कार्तिक (221), रोहित शर्मा (221), विराट कोहली (215), रवींद्र जडेजा (208), सुरेश रैना (205) और रॉबिन उथप्पा (201) का नाम आता है।

    टी20 करियर में 9000 रन पूरे

    शिखर धवन ने इसके अलावा टी20 करियर में 9000 रन भी पूरे कर लिए हैं। टी20 क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले शिखर धवन तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। धवन से आगे रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम है, जो टी20 करियर में 9 हजार बना चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+