'मेरे बेटे ने मुझे ब्लॉक किया, बेटियों ने 'पापा' कहना छोड़ा', शिखर धवन को अपनों ने ही दिया गहरा जख्म

Shikhar Dhawan interview with Raj Shamani: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चाओं में बने रहते हैं। शिखर धवन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कुछ बातों का खुलासा किया है। राज शामानी के साथ बातचीत में शिखर धवन ने अपने तलाक के बाद की जिंदगी के बारे में बात की। अपने बच्चों से कांटेक्ट टूटने के बाद शिखर धवन पूरी तरह से टूट गए हैं।

बेटे से संपर्क टूटा, बेटियों ने 'पापा' कहना छोड़ा (Shikhar Dhawan interview with Raj Shamani)

शिखर धवन ने बताया कि उनके बेटे ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है, जिसके कारण वह अब उससे किसी भी तरह का संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। इतना ही नहीं धवन ने दुख के साथ बताया कि वह अपनी बेटियों से भी अलग हो गए हैं। उनकी बेटियां अब उन्हें 'पापा' कहकर नहीं बुलाती हैं, जिससे उनकी पीड़ा और भी बढ़ गई है। एक पिता के रूप में यह स्थिति उनके लिए अत्यंत निराशाजनक और दिल दुखाने वाली है।

Shikhar Dhawan 1

इंस्टाग्राम के जरिए जताते हैं प्यार

अपने बेटे से बात करने का कोई और तरीका नहीं मिलने के कारण विवश पिता के रूप में शिखर धवन अब इंस्टाग्राम का सहारा लेते हैं। वह अपने बेटे तक पहुंचने और उससे बात करने की उम्मीद में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उसके लिए मैसेज पोस्ट करते हैं। अपने बच्चों के अलावा शिखर धवन ने विराट कोहली को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया।

विराट कोहली से हुई थी लड़ाई

शिखर धवन और विराट कोहली की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। जब ये एक साथ खेलते थे तो दोनों की मस्ती को फैंस खूब पसंद करते थे। लेकिन धवन ने बताया कि एक बार दोनों के बीच इतनी तीखी नोक-झोंक हुई थी कि माहौल तनावपूर्ण हो गया था। धवन ने याद कर बताया कि कैसे एक मजाकिया घटना गंभीर बहस में बदल गई थी। उन्होंने बताया कि मैच से पहले वार्म-अप के दौरान फुटबॉल खेलने के समय दोनों आपस में भिड़ गए थे।

धवन ने याद किया पुराना किस्सा

धवन ने कहा कि विराट और मेरी एक बार लड़ाई हुई थी। वॉर्म-अप में फुटबॉल खेलते समय हम दोनों एक-दूसरे से कंधे से टकरा गए थे। एक सेकंड के लिए हम दोनों बहुत गुस्से में आ गए थे। उन्होंने बताया कि इसी तरह के टकराव के कारण बाद में टीम में वॉर्म-अप के दौरान फुटबॉल खेलना बंद कर दिया गया था। धवन ने एक और घटना का जिक्र किया, जो पूरी तरह से अलग परिस्थितियों में हुई थी। यह घटना दक्षिण अफ्रीका में एक अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान हुई जब कोहली के कारण धवन रन-आउट हो गए थे। हालांकि, बाद में दोनों ने एक-दूसरे से दोस्ती कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+