शिखर धवन ने की असली सफर की शुरुआत, क्या हो गई उनकी दूसरी शादी? फोटो शेयर कर किया बड़ा ऐलान
Shikhar Dhawan: रिटायरमेंट के बाद भारतीय खिलाड़ी शिखर धवन अपने जीवन का लुत्फ़ उठा रहे हैं। एक दौर ऐसा भी था, जब उनके जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक हो गया था। हालांकि बेटे जोरावर से वह अब भी नहीं मिल पाते हैं। कभी-कभी वह बेटे को याद करके भावुक भी हो जाते हैं।
तलाक के बाद अकेले अपना जीवन बिता रहे शिखर धवन को अब एक नया साथी मिला है। कुच्स समय तक अफेयर की बातों को नकारने के बाद खुद ही धवन ने इसे स्वीकार करते हुए दुनिया को जानकारी दी थी कि हाँ वह किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं।

जिस महिला के साथ वह रिलेशनशिप कन्फर्म कर चुके हैं, वह सोफी शाइन हैं। आयरलैंड से आने वाली सोफी और भारतीय क्रिकेटर धवन की मुलाकात दुबई में हुई थी। कुछ समय पहले ही दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर धवन ने पोस्ट कर रिलेशनशिप कन्फर्म किया था।
इस बीच अब एक नया मामला सामने आया है और धवन ने एक और फोटो डाली है। यह किसी विदेशी लोकेशन की लग रही है। ऐसा लगता है कि धवन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वैकेशन पर चले गए हैं। हालांकि वह किस जगह जाकर अपना टाइम स्पेंड कर रहे हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई। इस फोटो का कैप्शन काफी मजेदार लिखा गया है।
Shikhar Dhawan ने क्या लिखा
धवन ने लिखा कि दिल जहां शांत हो जाए, वही तो असली सफर है। धवन के इस फोटो के बाद उनकी गर्लफ्रेंड सोफी का भी रिएक्शन आया है। सोफी की तरफ से हार्ट वाला इमोजी दिया गया है और लोगों ने उनको भाभीजी कहकर संबोधित किया है। एक यूजर ने यह भी कहा कि जोरावर का ध्यान रखना।
क्या Shikhar Dhawan ने कर ली शादी?
भारतीय क्रिकेटर का यह फोटो किसी हनीमून की याद दिला देता है। हालांकि धवन ने अपनी शादी की पुष्टि नहीं की। अगर वह शादी करेंगे, तो इसका खुलासा भी कर देंगे लेकिन फ़िलहाल तो वह घूमने-फिरने का आनन्द ले रहे हैं। हालांकि फैन्स तो कयास लगा रहे हैं कि धवन फिर से शादी के बंधन में बंध गए हैं मगर ऐसा हुआ नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications